scriptTigress attack में तीन गंभीर रूप से जख्मी | Three injured including forest guard in tigress attack | Patrika News

Tigress attack में तीन गंभीर रूप से जख्मी

locationसतनाPublished: Nov 07, 2020 05:53:11 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-वन रक्षक समेत तीन पर Tigress attack

Tigress attack

Tigress attack

सतना. उचेहरा थाना क्षेत्र के धनिया इलाके में Tigress attack में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। इसमें एक वन रक्षक भी हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया जाता है कि Tigress (बाघिन) ने उचेहरा थाना क्षेत्र के धनिया इलाके में एक के बाद एक कर तीन लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। तीन घायल बाइक सवार थे। घायलों में 56 वर्षीय वन रक्षक और धनिया बीट के प्रभारी रामदयाल दुबे और 25 वर्षीय एक ग्रामीण युवक श्रवण यादव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वन रक्षक रामदयाल दुबे पिता लखन लाल दुबे निवासी मझौली (सीधी) की दाहिनी आंख, दाएं हाथ- पैर और सिर पर बाघिन के पंजों से गंभीर जख्म उभर आए हैं जबकि श्रवण यादव पिता रामविश्वास निवासी निवासी नई बस्ती खोह (उचेहरा थाना)के पीठ और कंधे पर पंजों के गहरे जख्म हैं।

एसडीओ लाल सुधाकर सिंह के अनुसार बाइक सवारों पर बाघिन के अपनी सुरक्षा में हमला बोला था। दरअसल बाघिन के साथ दो शावक भी थे,जो भटक गए हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि भटके बच्चों की तलाश में बाघिन आक्रामक हो गई है और उसने 30 मिनट के अंदर जहां 2 बाइक सवारों पर हमला किया जबकि तकरीबन 10 घंटे बाद धनिया इलाके में ही एक अन्य बाइक सवार पर हमला कर उसे भी जख्मी कर दिया। घायलों को पहले उपचार के लिए उचहेरा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो