scriptUP से चित्रकूट दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच की मौत | tractor trolley filled with devotees, 5 people death in chitrkoot | Patrika News

UP से चित्रकूट दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच की मौत

locationसतनाPublished: Sep 22, 2020 08:03:16 pm

Submitted by:

Manish Gite

उत्तरप्रदेश से चित्रकूट दर्शन करने आए थे श्रद्धालु, 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया…।

 

सतना। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से चित्रकूट दर्शन (Chitrakoot darshan) करने आए ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। सती अनुसुइया मार्ग (Anusuiya Temple) पर झूरी नाला के पास हुए इस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि महिला-बच्चों समेत 22 व्यक्ति घायल हुए हैं। नयागांव थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद घायलों को उप्र के कर्वी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 

फतेहपुर के सरांयहार में रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य और उनके रिश्तेदार चित्रकूट दर्शन करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर आए थे। कामतानाथ परिक्रमा के बाद सभी दर्शनार्थी सती अनुसुइया की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर की रपु्तार तेज थी एेसे में झूरी नाला के पास मोड़ पर आचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर पार करते हुए सड़क से नीचे जाकर पलट गया। मौके पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि दो व्यक्तियों की मृत्यु अस्पताल ले जाने के दौरान हुई है।

 

इनकी हुई मौत

मृतकों में फूल कुमारी पत्नी रामकिशोर मौर्या (50), सावित्री पत्नी बाबूलाल मौर्या (40), ब्रजरानी पत्नी रहमाल कोरी (35) सभी निवसी सरांयहार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रामकिशोर पुत्र प्यारेलाल (60), लवकुश पुत्र रामशरण (20) दोनों निवासी सरांय की मृत्यु अस्पताल जाते वक्त हुई हैं।

 

यह हुए हैं घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली सवार जो व्यक्ति घायल हुए हैं उन्हें कर्वी के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायलों में सभी फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। मुकेश पुत्र गोरेलाल (20), आदर्श पुत्र संतोष कुमार (8), अनिकेत पुत्र संतोष कुमार (10) सभी निवासी चौघनियापुर, प्रतिभा पुत्री रामकरण मौर्या (16) निवासी सरांय, सोहनी पतनी प्रमोद (26) निवासी धमिना मलबा, लवकुश पुत्र रामखेलावन (25) निवासी धमिना, राजा पुत्र रामकिशोर (43), ननकी पत्नी जियालाल (60), संदीप पुत्र गोविंद (22) सभी निवासी सरायहार, शंकारा पत्नी राम किशन (40) निवासी सरांय ठकुरी मौरावा उन्नाव, शिवानंद पुत्र बाबूलाल (50) निवासी चम्पतपुर मलवा, पवन कुमार पुत्र गिरधारी (45) निवासी सरांय मिनाशाह, रमाकांतम पुत्र जयपाल (30) निवासी सिहसी भेलांव, ननकी पत्नी पत्नी संतोष (30) निवासी सरांयहार, माया पत्नी नंदलाल (35) निवासी सरांयहार, रामादेवी पत्नी भोला (40) निवासी मोरावां उन्नाव, सुखरानी पतनी रामप्रसाद (35), गुडि़या पत्नी कुल्लू (60), रमदसिया पत्नी स्वयंवर (68), स्वयंवर पुत्र ननकू (70) सभी निवासी सरांयहार, हृदयेश पुत्र भुख्खु (16) निवासी सरांयमीनाशाह, रामकली पत्नी रामेश्वर (70) निवासी सरांयहार लोधीपुर हैं।

 

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1308034297291395072?ref_src=twsrc%5Etfw

सीएम ने शोक व्यक्त किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से चित्रकूट दर्शन करने के लिए आये कुछ नागरिकों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को इस दुःख को सहने की क्षमता दें तथा घायलों को शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो