script108 एम्बुलेंस में जन्मीं दो लाडो | Two girls born in 108 ambulances | Patrika News

108 एम्बुलेंस में जन्मीं दो लाडो

locationसतनाPublished: Oct 19, 2019 01:49:40 am

Submitted by:

Vikrant Dubey

स्टाफ ने सुरक्षित डिलेवरी कराई

Two girls born in 108 ambulances

Two girls born in 108 ambulances

सतना. इमरजेंसी सेवा 108 घायलों और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने के अलावा सुरक्षित और संस्थागत प्रसव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार शुक्रवार को दो एेसे मामले सामने आए, जब पीड़ा से कराहती गर्भवती की 108 के स्टाफ ने सुरक्षित डिलेवरी कराई।
रात 3 बजे 108 में कराई डिलेवरी

रामनगर थानांतर्गत बड़ा इटमा निवासी गर्भवती प्रियंका पाल पति राजा भैया पाल 25 को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 को डॉयल किया। कॉल सेंटर से बदेरा प्वाइंट की 108 को गुरु-शुक्रवार की दरमयानी रात 3 बजे गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने भेजा गया। 108 गर्भवती को लेकर आनन-फानन में अस्पताल की ओर रवाना हुई। लेकिन इसके पहले ही गर्भवती की तकलीफ बढ़ गई। तब पैरामेडिकल रामलखन गौतम ने एम्बुलेंस के अंदर सुरक्षित डिलेवरी कराई। गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया। डिलेवरी के बाद जच्चा-बच्चा को रामनगर अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव करा अस्पताल पहुंचाया

दूसरा मामला रामपुर बाघेलान के टिकुरी गांव में सामने आया। गर्भवती ममता साकेत पति शिवभान 24 को गुरु-शुक्रवार देर रात अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने 108 डायल लिया। कॉल मिलते ही रामपुर बाघेलान प्वाइंट की 108 को टिकुरी के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस गर्भवती को लेकर दो किमी भी नहीं दौड़ पायी थी कि दर्द बढ़ गया। एम्बुलेंस को रास्ते में रोक कर पैरामेडिकल गणेश व कुलदीप पाण्डेय ने सुरक्षित डिलेवरी कराई। गर्भवती ने बच्ची को जनम दिया। जच्चा बच्चा को रामपुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो