4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना में वैक्सीन खत्म, आज सिर्फ तीन केंद्रों में लगेगा टीका

टीके का टोटा: वैक्सीनेशन केंद्रों से बैरंग लौटे लोग, 88 से घटकर हुए टीकाकरण 3 सत्र  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Pushpendra Pandey

•

Updated: 13 Jun 2021, 1:33 AM IST

Vaccine ends in Satna

Vaccine ends in Satna

सतना. कोरोना से बचाव के लिए जिले को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इसके चलते टीकाकरण सत्र नहीं आयोजित किए जा रहे। एेसी ही स्थिति शनिवार को सामने आई। जिले का लक्ष्य 10 हजार लेागों को रोजाना टीकाकृत करने का है, लेकिन जिले को संभागीय वैक्सीनेशन सेंटर से महज एक हजार डोज मिले। महकमे को 88 से घटाकार टीकाकरणसत्रों की संख्या तीन करनी पड़ी। स्वास्थ्य महकमे को मांग के अनुरूप जिले को एक सप्ताह से वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। नतीजा, वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण सत्र ही आयोजित नहीं किए जा रहे हैं। वैक्सीन की कमी के चलते जिलेभर में रविवार को केवल तीन वैक्सीनेशन सेशन जिला मुख्यालय पर आयोजित किए गए, जबकि इसके पहले 18 प्लस के लोगों के लिए अवकाश के बाद भी जिलेभर में सेशन आयोजित किए जा रहे थे।

अफसरों का दबाव- हकीकत न साझा करें
एक सप्ताह से भी अधिक समय से लोग टीका लगवाने भटक रहे हैं। 18 प्लस के लोग टीकाकरण सत्रों से बिना टीका लगवाए लौट रहे हैं। अफसर आपूर्ति बढ़ाने की बजाय अनावश्यक दवाब बना रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि जिले के अफसर दबाव बना रहे कि वैक्सीन की कमी की जानकारी मीडिया से साझा न की जाए।

आज केवल तीन सेशन में टीका
जिले को रोजाना 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। संभागीय वैक्सीन सेंटर से शनिवार को जिले के लिए केवल एक हजार डोज मिल हैं। एेसे में जिलेभर में रविवार को केवल ३ सेशन आयोजित किए जाएंगे। लोगों को टीका लगवाने इंतजार करना पड़ेगा।

आज वैक्सीन मिलने की उम्मीद
स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो रविवार दोपहर तक जिले को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल सकती है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैक्सीन की कमी की जानकारी संचालनालय स्वास्थ्य सेवा से साझा की है।

ट्रांसपोर्ट वेंटीलेटर स्टोर में धूल खा रहे
संचालनालय स्वास्थ्य सेवा द्वारा जिला अस्पताल को दो ट्रांसपोर्ट वेंटीलेटर प्रदान किए गए थे। ये वेंटीलेटर सीएमएचओ स्टोर के माध्यम से अस्पताल को दिए जाने थे लेकिन एक माह से अधिक समय के बाद भी वेंटीलेटर अस्पताल प्रबंधन को नहीं सौंपे गए हैं। ऐसी लापरवाही से एक बार फिर सीएमएचओ स्टोर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

आरजेडी ने लिया अस्पताल का जायजा
क्षेत्रीय संयुक्त संचालक डॉ प्रमोद पाठक ने शनिवार दोपहर जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान ओपीडी में अस्थि रोग विभाग के चिकित्सक मौजूद नहीं थे। आरजेडी की नाराजगी के बाद प्रबंधन ने सफाई दी कि चिकित्सक वार्ड के राउंड पर हैं।

नर्सिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर शनिवार को विरोध दर्ज कराया। नर्सिंग स्टॉफ ने मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।