scriptमौसम अलर्ट: दिनभर छाई रही धुंध, रात में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर हुई झमाझम बारिश | Weather Alert: Panna and satna drizzle after Rainfall | Patrika News

मौसम अलर्ट: दिनभर छाई रही धुंध, रात में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर हुई झमाझम बारिश

locationसतनाPublished: Jan 17, 2020 05:34:49 pm

Submitted by:

suresh mishra

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गुरुवार को जिलेभर के मौसम में भी दिखाई दिया

Weather Alert: Panna and satna drizzle after Rainfall

Weather Alert: Panna and satna drizzle after Rainfall

सतना/ पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गुरुवार को जिले के मौसम में भी दिखाई दिया। दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दिन चढऩे के साथ कोहरे ने बादलों का रूप ले लिया। सुबह से धूप नहीं निकली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। रात में शहर सहित जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी कर बादल लौट गए। आकाश में छाए बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी हवाओं ने एक बार फिर से मौसम में ठंडक बढ़ा दी।
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को बादल छटने के कारण दिन में तेज धूप खिलेगी लेकिन उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में लोगों को एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.4 तथा न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पन्ना में हुई बारिश
बताया गया कि गुरुवार की रात करीब 11.10 के बाद पन्ना शहर में अचानक से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण एक बार फिर ठंड ने भी तेवर दिखाना शुरू कर दिए। वहीं फसलों के लिजाज से कई जगह ये बारिश अमृत को कई जगह से नुकसानी की भी खबरें आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो