scriptमौसम की मार: झमाझम बारिश से किसानों को हुआ भारी नुकसान, गेहूं की फसल बर्बाद | weather alert: Rainfall caused heavy loss to farmers | Patrika News

मौसम की मार: झमाझम बारिश से किसानों को हुआ भारी नुकसान, गेहूं की फसल बर्बाद

locationसतनाPublished: Apr 17, 2019 08:12:40 pm

Submitted by:

suresh mishra

– खेतों में भरा पानी, फसली भीगी, गहाई का काम बंद- हफ्ते भर नहीं हो पाएगी गहाई एवं कटाई, दो दिन बाद मौसम में सुधार की संभावना

weather alert: Rainfall caused heavy loss to farmers

weather alert: Rainfall caused heavy loss to farmers

सतना/रीवा। विंध्य क्षेत्र के सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और पन्ना जिले में मंगलवार की रात हुई बारिश से खेती को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक करीब 5 मिमी. बारिश जिले में हुई है। बारिश एवं हवा की वजह से अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री की कमी आई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार दोपहर भी हल्की बारिश हुई है। इस दिनों गेंहू की कटाई एवं गहाई का काम चल रहा है। ज्यादातर किसानों ने खेत में कटाई लगा रखी है।
खेत में कटी फसल पड़ी हुई है, उस फसल को खलिहान में ले जाकर गहाई करने की तैयारी में किसाना जुटे थे लेकिन बारिश ने उसकी किए कराए पर पानी फेर दिया। खेत में पानी भर गया जिससे कटी फसल गीली हो गई। अब फिलहाल गहाईनहीं हो पाएगी। किसानों को करीब हफ्ते भर फसल के सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। भीगी फसल के दानों की चमक चली जाएगी। दाने काले पड़ जाएंगे। खलिहान में रखी हुई फसल को भी नुकसान हुआ है। फसल सड़ जाएगी। जल्दी धूप नहीं खिली तो बचा पाना भी बेहद मुश्किल हो जाएगा।
इन क्षेत्रों में ज्यादा नुकसान
शहर के करीब पांच किमी. दूर सिलपरा में किसानों ने ज्यादातर फसल की कटाई कर ली है, लेकिन अब उसे वे खलिहान नहीं ले जा रहे हैं। जिन फसलों की कटाई नहीं हुई है उसकी कटाई में भी देरी होगी। फसल सूखने के बाद ही कटाई हो पाएगी। ऐसे में अब करीब हफ्तेभर बाद ही कटाई एवं गहाई का काम शुरू हो पाएगा। जिले नईगढ़ी, रामपुर कर्चुलियान, गुढ़, मनगवां, हनुमान, मऊगंज सहित सभी स्थानों में बारिश से फसल का नुकसान हुआ है।
तिलहन फसलों की गहाई प्रभावित
गेहूं के साथ ही तिलहन फसलों की गहाई प्रभावित हुई है। गेहूं के साथ सरसौ की खेती ज्यादातर किसान करते हैं। सरसौ की कटाईतो पहले ही कर ली गई थी, लेकिन गहाईका काम अभी ज्यादातर किसानों ने नहीं किया है। इस समय वे गहाईमें जुटे हुए थे। अब पानी गिरने के बाद सरसौ की गहाईनहीं हो पाएगी। करीब हफ्ते भर इंतजार करना पड़ेगा। भीगने की वजह से नुकसान हुआ है। सरसौ के दाने खराब हो जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो