सतना

महिला दिवस पर दो बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई महिला, तीनों की मौत

बहरी थाना के ग्राम पंचायत क्षेत्र गजरहा गाँव की घटना, वजह अज्ञात

सतनाMar 08, 2018 / 06:51 pm

Sonelal kushwaha

Woman jumps in wells with two child, three of them dead on Women’s Day

सीधी. लोगों के बेटे नहीं होते और यहां महिला दिवस पर दो बेटों के साथ महिला कुएं में कूद गई। मध्यप्रदेश के सीधे जिले में सनसनीखेज वारदात में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोग यह कयास लगा रहे हैं कि महिला के इस तरह के कदम के पीछे की वजह क्या है।
पुलिस के अनुसार बहरी थाना के ग्राम पंचायत क्षेत्र गजरहा गाँव निवासी शिवनाथ यादव की 28 साल की पत्नी धर्मों यादव अपने दो बेटे संदीप 6 वर्ष और जयदीप उम्र 4 वर्ष को लेकर ग्राम पैगमा मे राष्ट्रीयराजमार्ग से सटे पुल के समीप बने गहरे पंचायती कुए में छलांग लगा दी। कुएं में करीब 10 फ़ीट पानी था, इसमें डूबने से दोनों बच्चों और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब दस बजे स्कूली बच्चों ने देखा और ग्रामीणों को बताया गया। ग्रामीणों ने तत्काल एग्राम सरपंच को सूचित किया, सरपंच बहरी थाना मे सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुच कर लाश को बाहर निकलवाकर पंचनामा उपरांत शवपीएम के लिए भिजवाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।
छेड़छाड़ के विरोध पर बेटी-पिता पर तलवार से हमला

सतना. एक नाबालिग को अपने साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। मनचलों ने उसे और उसके पिता पर तलवार से हमला कर दिया। वहीं मोहल्ले का एक अन्य युवक भी घायल हो गया। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोलगवां थाना अंतर्गत संग्राम कॉलोनी का है। बताया गया, नाबालिग संग्राम कालोनी में रहती है। आरोप है कि उमेश कुशवाहा (22) निवासी संग्राम कालोनी, संजय कुशवाहा (24) निवासी नई बस्ती और आदित्य सिंह (40) निवासी सिद्धार्थ नगर बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे संग्राम कॉलोनी पहुंचे। वहां उमेश ने नाबालिग के साथ छेडख़ानी करना शुरू कर दिया। इसका उसने विरोध किया और शोर मचाया, आवाज सुनकर उसके पिता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। तभी उमेश कुशवाहा के पक्ष ने तलवार से हमला कर दिया। इसमें नाबालिग, उसके पिता व अन्य युवक आशीष बुनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उल्लेखनीय है, उमेश पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। थाने में शिकायत भी हुई थी। कार्रवाई नहीं होने से मनमानी जारी है। तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Home / Satna / महिला दिवस पर दो बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई महिला, तीनों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.