WORLD DISABLED DAY : सरकारी बैशाखी के सहारे घिसट रही 25 हजार दिव्यांगों की जिंदगी
सतनाPublished: Dec 04, 2022 01:19:09 am
सामाजिक न्याय विभाग ने एक साल में 185 दिव्यांगों को बांटे 24 लाख रूपए के उपकरण


ट्राइसिकल ने आसान किया जिंदगी का सफर
सतना। जिले में सौ-दो सौ नहीं साढ़े चौविस हजार दिव्यांग ऐसे हैं, जिनकी जिंदगी सरकारी बैशाखी के सहारे घिसट रही है। दिव्यांगों का जीवन स्तर सुधारने एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने सरकार कई योजनाएं चला रहा है। लेकिन यह योजनाएं दिव्यांगजनों की समस्याओं एवं आवश्यकता के आगे ऊंट के मुंह में जीरा जैसी है। दिव्यांगो को पैसे के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े इसके लिए सरकार सभी प्रकार के दिव्यांगों के लिए पेंशन योजना शुरू की है। जिले के 24269 दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ ले रहे है। इससे दिव्यांगों परिजनों पर निर्भरता कुछ कम हुई है। लेकिन दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन सहीं तरीके से न होने के कारण दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं का लाभ पाने सरकारी दफ्तरों की सीढि़यां चढ़ने को मजबूर है।