मृतक के परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सुरेंद्र शनिवार की सुबह से ही अपने दोस्त रामकलेश पुत्र छेदीलाल केवट के साथ घूम रहा था। दोनों शराब के नशे में थे और दोपहर के वक्त इन दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। विवाद के बाद दोनों अपने घर चले गए। रात करीब 8 बजे रामकलेश फिर सुरेंद्र के घर गया और उसे साथ ले जाने लगा।
इस बीच सुरेंद्र को नहीं जाने के लिए उसके चाचा ने टोका भी। लेकिन सुरेन्द्र नहीं माना और दोस्त के साथ चला गया। इसके बाद रातभर घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह जब गांव का ही एक व्यक्ति खदान की ओर गया तो शव देख उसने मृतक के परिजनों को खबर दी। पुलिस मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।