scriptयूथ विद स्टाइलिश गॉगल्स | Youth with Stylish Goggles | Patrika News

यूथ विद स्टाइलिश गॉगल्स

locationसतनाPublished: Sep 18, 2019 12:55:53 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

लाइफ स्टाइल: कॉलेज गोइंग, प्रोफेशनल गल्र्स-बॉयज में डिफरेंट शेप के चश्मों का क्रेज

Youth with Stylish Goggles

Youth with Stylish Goggles

सतना. स्टाइलिश गॉगल्स इन दिनों यूथ के फेवरेट बन गए हैं। वे हर वक्त गॉगल्स को लेकर अपडेट रहना चाहते हैं। यही वजह है कि इन दिनों शहर के बॉयज और गल्र्स के बीच में डिफरेंट शेप वाले गॉगल्स काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। कॉलेज गोइंग हों या फिर प्रोफेशनल, इन सबके बीच लेटेस्ट गॉगल्स की मांग बराबर बनी हुई है। इतना ही नहीं अब वे फंक्शन के अकॉर्डिंग गॉगल इस्तेमाल करने लगे हंै। बर्थडे, पार्टी, वेडिंग और डेली रूटीन के लिए अलग-अलग चश्मों का कलेक्शन रखना पसंद कर रहे हैं।
गॉर्जियस लुक के लिए परफेक्ट

शहर के यूथ का मानना है कि अगर उन्हें डिफरेंट लुक चाहिए तो हर लुक के हिसाब से उनके पास गॉगल भी अवेलेबल होने चाहिए। यही वजह है कि वे आंखों की सेफ्टी के साथ-साथ फैशन स्टाइल को ध्यान में रख चश्मों का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। मॉर्डन एंड एथनिक लुक के साथ गॉर्जियस, डेशिंग, बोल्डनेस, स्मार्टनेस और भी डिफरेंट लुक्स टाइप दिखने के लिए वे अपने वार्डरोब में अब डिफरेंट और लेस्टेट चश्मों का कलेक्शन रख रहे हैं।
हर तरह के गॉगल का करती हंू यूज

फैशन डिजाइनर स्टूडेंट रूपाली सिंह को गॉगल्स का काफी क्रेज हैं। उनका कहना है कि जब भी मॉर्केट जाती हैं और अच्छे चश्मों का कलेक्शन देखती हैं तो वह जरूर ले लेती हैं। उनके पास अब तक 30 स्टाइलिश चश्मे डिफरेंट शेप में अवेलेबल हंै। प्रजेंट में वे राउंड वाइड बॉटम वाले गॉगल को पहनना पसंद कर रही हैं।
हार्ट शेप गॉगल का क्रेज

कॉलेज गोइंग दिशा ताम्रकार बताती हैं कि वे डिफरेंट शेप वाले गॉगल की क्रेजी हैं। उन पर हार्टशेप वाले गॉगल काफी अच्छे लगते हैं। इनसे उनको गॉर्जियस लुक मिलता है। इसके चलते वे इस शेप के गॉगल रखना पसंद करती हैं। वे कहती हैं कि उन्हें मॉडलिंग और आउटिंग दोनों का बेहद शौक है। इसलिए वे अपने फैशन सेंस को अपडेट रखते हुए लेटेस्ट डिजाइन वाले गॉगल को कैरी करती हैं।
एविएटर शेप मुझे देता है कूल लुक

बांधवगढ़ निवासी प्रोफेशनल ताबिश खान कहते हैं कि आज के समय अगर आप चश्मे न लगाएं तो लोग समझेंगे कि उन्हें फैशन सेंस नहीं है। अब तो फैशन में ही डिफरेंट गॉगल का चलन बढ़ गया है। मैं आज के फैशन ट्रेंड के साथ ही चलना पसंद करता हंू। मेरे ऊपर एविएटर शेप वाले गॉगल अच्छे लगते हैं। इसलिए मैं इसकी नई सीरीज का हर वक्त इंतजार करता हंू। नो डाउट जब भी इसे लगता हंू अच्छे कम्पलीमेंट भी मिलते हैं।
वेफरर की बात ही निराली

डिग्री कॉलेज की स्टूडेंट शगुन सिंह परिहार का कहना है कि गॉगल के बिना उनका लुक ही फीका लगता है। उनके पास भी लेटेस्ट चश्मों का अच्छा खासा कलेक्शन मौजूद है। पर वे वेफरर शेप वाले गॉगल को यूज करना पसंद करती हैं। यह चौड़े फ्रेम में होते हैं। साथ ही शाइनिंग भी होती है। इसके अलावा वे राउंडवाइड बॉटम, कैटआई शेप वाला गॉगल को लगाती हैं। उनका कहना है कि वे जब भी घर से बाहर जाती हैं गॉगल लगाना नहीं भूलती।
स्टाइलिश गॉगल के साथ क्वालिटी का भी ख्याल

पीजी कॉलेज के निशांत पांडेय कहते हैं कि आज के समय हर कोई गॉगल लगाता है। लेकिन मैं आंखों की सेफ्टी और फैशन दोनों का ख्याल रखकर ही गॉगल लगाता हंू। ट्रांसपैरेंट राउंड शेप, बॉक्सफ्रेम वाले गॉगल को यूज करता हंू। यकीन मानिए एेसे शेप वाले गॉगल काफी अच्छे लगते हैं। कई बार तो इन गॉगल की वजह से ही मैं लाइमलाइट में आ जाता हंू।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो