scriptहादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन | Administration doesnot learned lession after mishap | Patrika News

हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन

locationसवाई माधोपुरPublished: Aug 20, 2019 05:14:21 pm

Submitted by:

Arun verma

पानी निकास के लिए कोई व्यवस्था नहीं

वजीरपुर. मार्ग पर पानी जमा होने के कारण साइड से निकलती स्कूली छात्राएं।

वजीरपुर. मार्ग पर पानी जमा होने के कारण साइड से निकलती स्कूली छात्राएं।

वजीरपुर . करौली रोड पर पानी के निकास के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से बीच रोड पर पानी हमेशा पानी भरा रहने के कारण हॉस्पिटल रोड परिता मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क मार्ग ऊबड़-खाबड़ होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पूर्व सरपंच मुकेश बैरवा ने बताया कि पानी का निकास नहीं होने के कारण 24 घंटे पानी जमा रहता है। आने-जाने वाले लोगों एवं स्कूली बच्चों को यहां से निकलने में परेशानी होती है।
साथ ही दुकानदार भी खासे परेशान हैं। उपखंड वजीरपुर का यह मुख्य रास्ता सवाईमाधोपुर एवं करौली का मुख्य मार्ग है। कस्बे के मुख्य चौराहे से लेकर डेढ़ किमी तक यह मार्ग क्षतिग्रस्त एवं ऊबड़-खाबड़ है। नाली निर्माण नहीं होने से हमेशा गंदा पानी जमा रहने से बीमारी फैलने का भी अंदेशा रहता है। वहीं विद्यालय के बच्चों को भी गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। क्षतिग्रस्त मार्ग को लेकर पूर्व में भी लोगों ने मौखिक एवं लिखित रूप से शिकायत की है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
गंदगी से रास्ता निकलना मुश्किल
गंगापुरसिटी. शहर के स्टेशन रोड पर महूकलां पुलिया के पास जमा गंदगी से उठ रही दुर्गंध के कारण यहां से लोगों को निकलना दूभर हो रहा है। आलम यह है कि लोग यहां से निकलते समय नाक-मुंह बंद कर निकल रहे हैं। कई मर्तबा शिकायत के बाद भी यहां से गंदगी हटने का नाम नहीं ले रही है।महूकलां पुलिया के पास गंदगी जमा होने के कारण यहां दिन-रात आवारा जानवरों का जमावड़ा रहता है। इससे जहां राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं दुर्गंध के कारण आस-पास के दुकानदारों का यहां रहना मुश्किल हो रहा है। खास बात यह है कि बाहर से आने वाले यात्री भी गंदगी को देखकर नाक-मुंह सिकोड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगरपरिषद प्रशासन से इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो