script

अनिल दुबे अध्यक्ष, विवेक पाठक उपाध्यक्ष निर्वाचित

locationसवाई माधोपुरPublished: Jan 18, 2020 07:52:18 pm

गंगापुरसिटी . अभिभाषक संघ के विभिन्न पदों के लिए शनिवार को हुए चुनाव में अनिल दुबे अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी व निवर्तमान अध्यक्ष सीताराम गुप्ता को 7 मतों के अंतर से पराजित किया। दुबे पूर्व में भी दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।

अनिल दुबे अध्यक्ष, विवेक पाठक उपाध्यक्ष निर्वाचित

अनिल दुबे अध्यक्ष, विवेक पाठक उपाध्यक्ष निर्वाचित

गंगापुरसिटी . अभिभाषक संघ के विभिन्न पदों के लिए शनिवार को हुए चुनाव में अनिल दुबे अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी व निवर्तमान अध्यक्ष सीताराम गुप्ता को 7 मतों के अंतर से पराजित किया। दुबे पूर्व में भी दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी भानु कुमार सिंहल ने बताया कि सुबह 11 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान 262 सदस्यों में से 228 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि अनिल दुबे को 1०7 मत तथा सीताराम गुप्ता को 1०० मत प्राप्त हुए, जबकि तीसरे प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा को 21 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर विवेक पाठक 16 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए हैं।
पाठक को 87 मत व निकटतम प्रत्याशी सियाराम मीना को 71 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी रविशंकर शर्मा को 69 मत मिले, जबकि 1 मत निरस्त हुआ। इसी प्रकार सह सचिव पद पर राहुल बजाज ने 133 मत प्राप्त कर निकटतम प्रत्याशी रामस्वरूप टटवाल को 4० मतों के अंतर से हराया।
टटवाल को 93 मत प्राप्त हुए, जबकि 2 मत निरस्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर कैलाशचंद शर्मा ने 23 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। शर्मा को 124 मत मिले, जबकि पराजित प्रत्याशी संतोष जाटव को 1०1 मत प्राप्त हुए। तीन मत निरस्त किए गए। गौरतलब है कि सचिव पद पर तनवय श्रीवास्तव पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत


मतदान के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिंहल सहित सहायक चुनाव अधिकारी परमानंद शर्मा, आलोक गोयल व सत्यनारायण शर्मा ने मतगणना की। प्रत्याशी अथवा उनके प्रतिनिधि मतगणना में मौजूद रहे। इस दौरान मतगणना कक्ष के बाहर अधिवक्ता जमे रहे। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर दुबे ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित उनकी प्राथमिकता में रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो