scriptदेश विरोधी मानसिकता बर्दाश्त नहीं करेंगे | Anti national mentality will not be tolreted | Patrika News

देश विरोधी मानसिकता बर्दाश्त नहीं करेंगे

locationसवाई माधोपुरPublished: Nov 17, 2019 01:28:47 am

Submitted by:

Arun verma

एबीवीपी ने जेएनयू में विवेकानंद की मूर्ति तोडऩे पर नारे लगाकर किया प्रदर्शन

देश विरोधी मानसिकता बर्दाश्त नहीं करेंगे

गंगापुरसिटी. मिनी सचिवालय के सामने नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन करते परिषद कार्यकर्ता।

गंगापुरसिटी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम को मिनी सचिवालय के बाहर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने एवं अपशब्द लिखने को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। परिषद के नगर मंत्री सीताराम गुर्जर ने बताया कि वामपंथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को तोड़कर कायराना एवं देश विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।
इस प्रकार की घटना से परिषद के सभी कार्यकर्ताओं व आमजन में रोष है। इस दौरान वामपंथियों का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान मनोज कुनकटा, नगर सह मंत्री महेश सैनी, मनोज पंडित, कॉलेज इकाई अध्यक्ष तरुण शर्मा, अवधेश गुर्जर, आशीष घुरैया, संदीप सैन, दुर्गेश शर्मा, रौनक शर्मा, तनुज सैनी, संतोष शर्मा आदि मौजूद थे। (ब.उ.)
सवाईमाधोपुर. केंद्र सरकार को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने राफेल प्रकरण में क्लीन चिट प्रदान की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने
शनिवार को राहुल गांधी द्वारा दिए गए रॉफाल डील के संबंध के बयान पर माफी मांगने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा के जिला
महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी ने देश की जनता को राफेल के नाम पर लंबे समय तक गुमराह किया।
अब उन्हें राफेल प्रकरण में न्यायालय की केंद्र को क्लीन चिट के बाद देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, मण्डल चुनाव प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भाया, सत्यनारायण धाकड़, उपसभापति कपिल जैन व पार्षद अलका शर्मा आदि थे।

ट्रेंडिंग वीडियो