scriptबदहाली का शिकार विद्यालय | Bad school hunting school | Patrika News

बदहाली का शिकार विद्यालय

locationसवाई माधोपुरPublished: Mar 17, 2019 01:12:37 pm

Submitted by:

rakesh verma

बदहाली का शिकार विद्यालय

विद्यालय में घूमती गाय व कुत्ते व गंदगी।

कुण्डेरा. खिलचीपुर गांव के राजकीय बालिका विद्यालय में घूमती गाय व कुत्ते व गंदगी।

कुण्डेरा. सरकारी विद्यालय इन दिनों आवारा पशुओं का अड्डा बना हुआ है। ऐसा ही मामला खिलचीपुर गांव के राजकीय बालिका विद्यालय में सामने आया है। विद्यालय समय में परिसर में कुत्ते व गाय घुमते दिखाई देंगे।

उत्कर्ष योजना है बंद
जानकारी के अनुसार विद्यालय में क्लिक योजना व उत्कर्ष योजना का लाभ अध्ययनरत छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। सरकार एक ओर डिजिटल इण्डिया का सपना दे रही है। वहीं विद्यालयों में छात्राओं को कम्प्यूटर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पहले विद्यालय में छात्राओं को क्लिक योजना व उत्कर्ष योजना से कम्प्यूटर की जानकारी दी जाती थी, लेकिन अब छात्राओं को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में छात्राओं को इन्टरनेट जैसी जानकारियां कैसे मिलेगी। विद्यार्थीयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजी विषय में भी व्याकरण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विद्यालय में जमा है गंदगी
विद्यालय में पानी पीने के स्थान पर कीचड़ व गंदगी जमा है, जिससे मच्छरों के पनपने व बच्चों के बीमार होने का अंदेशा बना रहता है। वहीं पास में ही खाने की झूठन पड़ी रहती है, जिसमें दुर्गंध उठती रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो