scriptबाइक चालक ने महिलाओं को मारी टक्कर, लोगों ने की धुनाई | baik chaalak ne mahilaon ko maaree takkar logon ne kee dhunaee | Patrika News

बाइक चालक ने महिलाओं को मारी टक्कर, लोगों ने की धुनाई

locationसवाई माधोपुरPublished: Nov 02, 2017 02:47:29 pm

Submitted by:

Shubham Mittal

baik chaalak ne mahilaon ko maaree takkar, logon ne kee dhunaee

sawaimadhopur

खैरदा में बाइक चालक की पिटाई करते लोग।

सवाईमाधोपुर . खैरदा पुलिया के पास बुधवार को तेज गति से आ रही बाइक ने पैदल चल रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इससे दोनों महिलाओं के चोटें आई। इसके बाद लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर जमकर धुनाई की। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर 12 बजे एक बाइक सवार तेज गति से चौथ का बरवाड़ा की ओर जा रहा था।


इस दौरान खैरदा पुलिया के पास बाइक चालक ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर दोनों महिला गिर पड़ी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर बाइक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि बाद में बाइक चालक ने महिलाओं व लोगों से माफी मांग ली। हालांकि महिलाओं ने युवक के खिलाफ थाने में रिपार्ट दर्ज नहीं कराई है।


पीडि़त कांता शर्मा ने बताया कि वह शादी कार्यक्रम से लौट रही थी। रास्ते में तेज गति से आ रही मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। पैर में मोच आ गई है। इधर, दूसरी महिला सम्पत शर्मा ने कहा कि सड़क पर सही दिशा से चल रहे थे, अचानक पीछे से तेज गति से बाइक ने टक्कर मार दी। हल्की चोट आई है।


लाइन ठीक करने गए विद्युतकर्मियों से मारपीट, कर्मचारियों ने कोतवाली थाने में सौंपी शिकायत
सवाईमाधोपुर . जयपुर विद्युत वितरण निगम में संविदा पर कार्यरत विद्युतकर्मियों के साथ मंगलवार रात को खैरदा में दो युवकों ने मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। इस पर पीडि़त कर्मचारियों ने बुधवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार कर्मचारी मनोज कुमार बैरवा, इन्द्रराज गुर्जर, देशराज सैनी ने रिपोर्ट में बताया किे वे मंगलवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक ड्यूटी पर कार्यरत थे।



रात करीब 10 बजे शहर फीडर प्रभारी दिनेश प्रजापत द्वारा मधुवन कॉलोनी में रहने वाले रामबाबू फागणा के नाम से लाइट बंद की शिकायत बताई गई। जिस पर वह करीब सवा नौ बजे उपभोक्ता के घर विद्युत शिकायत निराकरण के लिए गए और पोल पर सीढ़ी लगाकर तार सही करने लगा तो दो युवक आए और उन्होंने सीढी को धक्का देकर गिरा दिया। इससे कर्मचारी मनोज पोल पर लटक गया। इस दौरान उसके करंट का झटका लगा। इस दौरान सप्लाई भी चालू थी। नीचे खड़े कर्मचारियों के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने कर्मचारियों को जान से मारने की कोशिश की। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो