scriptसरकार-प्रशासन पर गरजे भाजपाई | BJP government thunders | Patrika News

सरकार-प्रशासन पर गरजे भाजपाई

locationसवाई माधोपुरPublished: Oct 23, 2019 05:12:26 pm

Submitted by:

Rajeev

गंगापुरसिटी . शहर में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर भाजपा ने मंगलवार को जलदाय विभाग कार्यालय के सामने धरना देकर घेराव करते हुए नारे लगाकर प्रदर्शन किया। अनियमित आपूर्ति के चलते परेशान महिलाओं ने सडक़ पर बैठकर अपने गुस्से का इजहार किया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। धरने पर वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया। भाइपाईयों ने मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया।

सरकार-प्रशासन पर गरजे भाजपाई

सरकार-प्रशासन पर गरजे भाजपाई

गंगापुरसिटी . शहर में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर भाजपा ने मंगलवार को जलदाय विभाग कार्यालय के सामने धरना देकर घेराव करते हुए नारे लगाकर प्रदर्शन किया। अनियमित आपूर्ति के चलते परेशान महिलाओं ने सडक़ पर बैठकर अपने गुस्से का इजहार किया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। धरने पर वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया। भाइपाईयों ने मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया।

पूर्व विधायक मान सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दिए गए धरने के बाद भाजपाईयों ने गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारे लगाते हुए घेराव किया। साथ ही पेयजल व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाने और दो माह में शहर को पानी उपलब्ध कराने के लिए स्थाई कार्ययोजना विधायक के माध्यम से भिजवाने की मांग रखी।
प्रदर्शन के दौरान एसडीएम विजेन्द्र कुमार मीणा एवं जलदाय विभाग के एक्सईएन रामकेश मीणा ने निर्बाध पेयजल आपूर्ति का भरोसा दिलाया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा कि हम चम्बल से पानी लाने की बात करते थे तो लोग हंसते थे, लेकिन हमने शहर में चम्बल का पानी लाकर दिखाया। गुर्जर ने कहा कि महिलाओं को सडक़ पर बैठने का शौक नहीं है। इनकी परेशानी इन्हें विवश कर रही है।
गुर्जर ने आरोप लगाया कि पेयजल लाइन में कोई दिक्कत नहीं है। चम्बल का पानी भीलवाड़ा जा रहा है, क्योंकि वहां के नेता सी.पी. जोशी मजबूत हैं। गुर्जर ने आरोप लगाया कि यहां जनप्रतिनिधि नहीं चाहते कि लोगों को पानी मिले। धरने को दीपक सिंघल, विनोद अटल, मनोज बंसल, बहादुर, मदनमोहन आर्य, महिला मोर्चा की अंजू जाटव, सावित्री शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सरिता बंसल, जमनालाल वैष्णव, महेन्द्र दीक्षित, धनेश शर्मा, गिरधारी सोनी, आर.सी. गुर्जर आदि मौजूद रहे।

उलझे, प्रशासन पर जड़े आरोप


प्रदर्शन के दौरान गुर्जर ने हर हाल में शहरवासियों को पानी देने की बात कही। इसके बाद एसडीएम मीणा ने कहा कि हम शहर के हर हिस्से में पानी पहुंचा रहे हैं, जहां टंकी के माध्यम से पानी नहीं पहुंच रहा है। वहां टैंकर डलवाए जा रहे हैं। इस बीच भाजपा के मदनमोहन आर्य ने प्रशासन पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि घरों में महज दस मिनट पानी मिल रहा है। आर्य ने आरोप लगाया कि कई कॉलोनियों में पानी व्यर्थ बह रहा है, जबकि कुछ में बूंद-बूंद को लोग तरस रहे हैं। एसडीएम ने तमाम आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि शहर की सभी कॉलोनियों में जरूरत के हिसाब से पानी पहुंचा जा रहा है। पेयजल वितरण समान रूप से हो रहा है।

राज करना हो जाएगा मुश्किल


गुर्जर ने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। दीपावली का त्योहार है। ऐसे में शहरवासियों को जरूरत का पानी मिलना चाहिए। चम्बल में रेस्क्यू कर पानी लिया जा सकता है। उन्होंने चम्बल परियोजना को 15 दिन में दुरुस्त कर पानी देने की बात कही। गुर्जर ने कहा कि दो माह में चम्बल प्रोजेक्ट परियोजना की कार्ययोजना सुनने को नहीं मिली तो गंगापुर में राज करना मुश्किल हो जाएगा।

तीन बार लगा जाम


भाजपा का धरना शुरू होने के बाद कुछ कार्यकर्ता सडक़ पर फर्श बिठाकर बैठ गए। ऐसे में एकबारगी आवागमन बंद हो गया। हालांकि 10 मिनट बाद स्वत: ही कार्यकर्ताओं ने वाहनों को निकलने के लिए जगह दे दी। ऐसे में यातायात सुचारू हो गए। धरने के मध्य में महिलाएं टैंट से उठकर सडक़ पर पहुंच गईं और पूर्व विधायक के संबोधन के दौरान सडक़ पर बैठ गईं। ऐसे में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बाद में पुलिस ने दोनों ओर के वाहनों को वापस भेजकर दूसरे रास्तों से निकाला। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ। तीसरी बार कार्यालय के घेराव के समय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने से मार्ग पर जाम की स्थिति बनी गई। ऐसे में पुलिस को मशक्कत कर जाम खुलवाना पड़ा।

तैनात रहा पुलिस जाप्ता


भाजपा के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस के जवान तैनात रहे। कोतवाली थाना प्रभारी जाप्ते के साथ यातायात व्यवस्था देखते रहे। इसके बाद एसडीएम एवं तहसीलदार के साथ पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल भी मौके पर पहुंचे। जलदाय विभाग के मुख्य गेट पर पुलिस के जवान तैनात किए गए।

ट्रेंडिंग वीडियो