scriptनाबालिग से जिस्मफरोशी कराने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरफ्तार | BJP Mahila Morcha's District President arrested on charges of prostitu | Patrika News

नाबालिग से जिस्मफरोशी कराने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

locationसवाई माधोपुरPublished: Sep 26, 2020 09:51:18 pm

Submitted by:

Subhash

नाबालिग से जिस्मफरोशी कराने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

नाबालिग से जिस्मफरोशी कराने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

सवाईमाधोपुर महिला थाने पुलिस गिरफ्त में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा।

सवाईमाधोपुर. जिले की एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसला कर जिस्मफरोशी के लिए मजबूर करने एवं बलात्कार कराने के मामले में पुलिस ने शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता उर्फ सम्पति बाई वर्मा एवं उसके सहयोगी हीरालाल मीणा को धर दबोचा। इस मामले में एक अन्य आरोपी पूजा फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस को दोनों आरोपियों से पूछताछ में अहम जानकारी मिली हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर रखा है।
अनुसंधान अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक महिला प्रकोष्ठ ओमप्रकाश सोलंकी ने आरोपी सुनीता एवं हीरालाल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। पुलिस ने दोनों से पीडि़ता के लगाए आरोपों पर पड़ता की। मैनपुरा निवासी हीरालाल एफसीआई में कार्मिक है। पीडि़ता ने हीरालाल पर उसे जिस्मफरोशी के लिए होटलों तक पहुंचाने में सुनीता का सहयोग करने का आरोप लगाया है।
भाजपा ने सुनीता को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद से हटाया
सवाईमाधोपुर. भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता उर्फ सम्पति बाई वर्मा के खिलाफ बलात्कार कराने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने सख्त रवैया दिखाते हुए उसे पदमुक्त कर दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने बताया कि शनिवार देर शाम भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने निर्देश जारी किए। इसमें बताया कि सुनीता के खिलाफ नाबालिग का बलात्कार कराने का आरोप है। इससे पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। वहीं जनमानस में विशेषकर महिला वर्ग में पार्टी की विश्वश्नीयता गिरी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो