सवाई माधोपुर

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पर नाबालिग का बलात्कार कराने का केस दर्ज

पत्रिका @ सवाईमाधोपुर. जिले की एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसला कर जिस्मफरोशी के लिए मजबूर करने एवं बलात्कार के मामले में पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता उर्फ सम्पति बाई वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

सवाई माधोपुरSep 25, 2020 / 10:21 pm

rakesh verma

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पर नाबालिग का बलात्कार कराने का केस दर्ज


भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पर नाबालिग का बलात्कार कराने का केस दर्ज
-पुलिस ने पीड़िता के कराए कलमबद्ध बयान दर्ज

पत्रिका @ सवाईमाधोपुर. जिले की एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसला कर जिस्मफरोशी के लिए मजबूर करने एवं बलात्कार के मामले में पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता उर्फ सम्पति बाई वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता के कलमबद्ध बयान भी दर्ज कराए हैं। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर दर्ज मामले में सुनीता, पूजा और हीरालाल को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार गत वर्ष अक्टूबर में पूजा ने पीड़िता का पीछा किया। आरोपी उसे जीवन संवारने का झांसा देकर सुनीता के किराए के मकान में ले गए। दिसम्बर में आरोपियों ने उसे एक होटल में भेजा। वहां एक शख्स ने उसका बलात्कार किया। वह चिल्लाई तो उसे डरा धमकाकर चुप करा दिया। आरोपी महिलाओं ने उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। दर्ज प्रकरण के अनुसार पीड़िता को धमकाकर आठ से दस बार उसका बलात्कार कराया गया। जयपुर में उसका सौदा करने की भी तैयार कर ली। हालांकि इससे पहले ही पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बच निकली। प्रकरण का अनुसंधान पुलिस महिला प्रकोष्ठ उपाधीक्षक को सौंपा गया है।
पैसे भी चोरी कराए
रिपोर्ट में ये भी आरोप लगाया कि आरोपी सुनीता ने इस वर्ष जुलाई में पीड़िता से 20 हजार रुपए की मांग की। पीड़िता घर से चोरी करके यह रकम उसे सौंप आई। इस संबंध में उसके पिता ने जिले के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
वर्जन…
मैं खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। इसमें निष्पक्ष कार्रवाई होगी। जो भी आरोपी सामने आए हैं, उनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
सुधीर चौधरी, पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर

वर्जन…
मुझे राजनीतिक द्वेषता के चलते फंसाया जा रहा है। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।
सुनीता वर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, सवाईमाधोपुर

Home / Sawai Madhopur / भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पर नाबालिग का बलात्कार कराने का केस दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.