scriptभाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां | BJP officials-activists arrested | Patrika News

भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

locationसवाई माधोपुरPublished: Feb 08, 2019 03:25:04 pm

Submitted by:

Subhash

भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

patrika

सवाईमाधोपुर में कलक्ट्रेट के सामने विरोध-प्रदर्शन करते भाजपाई।

सवाईमाधोपुर. कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी नीति के विरोध में शुक्रवार को भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने कलक्ट्रेट के समक्ष विरोध-प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी।
कार्यकर्ताओ ने किसान का संपूर्ण कर्जा माफ करने, बेरोजगारो को रोजगार भत्ता देने सहित कई मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर गिरफ्तारी दी। इस दौरान महावीर पार्क से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह गुर्जर ने कलक्ट्रेट मुख्य गेट के सामने धरने को संबोधित किया। विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस कर्मी तैनात रहे। प्रदर्शन के चलते पुलिस ने कलक्ट्रेट के मुख्य गेट को बंद कर दिया और सभी को गेट के सामने ही रोक दिया। विरोध प्रदर्शन में भाजपा की आशा मीनाए जिलाध्यक्ष सुरेश जैनए वीरेंद्र भायाए सभापति विमल शर्मा आदि माजिद थे।
महावीर पार्क से कलक्ट्रेट तक निकाली रैली
सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह साढ़े ग्यारह बजे बजरिया स्थित महावीर पार्क गेट के बाहर धरना स्थल पर एकत्रित हुए। धरना स्थल पर पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार की ओर से किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफी नहीं करने, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता नहीं देने एवं स्वर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं पर चर्चा की। इसमें सभी वक्ताओं ने विचार रखें। इसके बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता की महावीर पार्क से रैली रवाना किया। रैली के कलक्ट्रेट पहुुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बार पुलिस की तीन गाडिय़ों में बैठकर गिरफ्तारियां दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो