script

विवादित ढांचे को गिराने के मामले में भाजपाईयों ने मनाई खुशियां

locationसवाई माधोपुरPublished: Sep 30, 2020 08:38:01 pm

विवादित ढांचे को गिराने के मामले में भाजपाईयों ने मनाई खुशियां

विवादित ढांचे को गिराने के मामले में भाजपाईयों ने मनाई खुशियां

सवाईमाधोपुर में आलनपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर खुशियां मनाते कार्यकर्ता।

सवाईमाधोपुर.विवादित ढांचे को गिराने के फैसले में भाजपा नेताओं व संतों सहित सभी 32 को बरी करने पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
पिछले 28 वर्षों से लम्बित चल रहे अयोध्या के विवादित ढांचे को गिराने के मामले में लखनऊ उच्च न्यायालय की ओर से सुनाए फैसले में भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, विनय कटियार, उमा भारती सहित सभी वरिष्ठ नेताओ तथा साध्वी ऋतम्भरा, महंत नृत्य गोपालदास सहित सभी 32 आरोपियों को बरी करने के फैसले पर देशभर में सभी लोगों ने खुशियां मनाई। जिला भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. भरत लाल मथुरिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पटाखे चलाकर, आपस में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। इस दौरान भाजपा जिलामंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया, शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, बजरिया मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, शहर मण्डल महामंत्री मनिष जैन, रामकिशोर सैनी, बजरिया मण्डल कोषाध्यक्ष हरिशंकर सुआलका, विष्णु प्रजापत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो