scriptभाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्टे्रट पर दिया धरना | BJP workers protest on Collectorate | Patrika News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्टे्रट पर दिया धरना

locationसवाई माधोपुरPublished: Nov 16, 2019 07:42:40 pm

Submitted by:

Vijay Kumar Joliya

कांग्रेस से राफेल बयान पर माफी की कर रहे हैं मांग

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्टे्रट पर दिया धरना

BJP workers protest : सवाईमाधोपुर कलक्ट्रेटपर धरना देते भाजपा कार्यकर्ता

सवाईमाधोपुर. केंद्र सरकार को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने राफेल प्रकरण में क्लीन चिट प्रदान की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राहुल गांधी द्वारा दिए गए राफेल डील के संबंध के बयान पर माफी मांगने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा के जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी ने देश की जनता को राफेल के नाम पर लंबे समय तक गुमराह किया।

अब उन्हें राफेल प्रकरण में न्यायालय की केंद्र को क्लीन चिट के बाद देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, मण्डल चुनसव प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भाया, पूर्व महामंत्री देवेन्द्र सिंह राठौड़, पार्षद अल्का शर्मा, उपसभापति कपिल जैन,पूर्व पार्षद मंजीत सिंह आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो