scriptमांगों को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता | BJP workers took to the streets demanding demands | Patrika News

मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

locationसवाई माधोपुरPublished: Oct 28, 2021 08:31:21 pm

Submitted by:

Subhash

मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट पर मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।

सवाईमाधोपुर. जिले में बढ़ती बिजली की दरे, बजरी खनन व अपराधों पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर गुुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद उप जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम कर सरकार की नाकामियों के खिलाफ रोष जताया। इससे पहले भाजपा के कार्यकर्ता महावीर पार्क में एकत्रित होकर जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ भरत लाल मथुरिया के नेतृत्व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। अंत मे 11 सदस्यीय टीम सरकार की नाकामियों के खिलाफ उप जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड, जिला संगठन प्रभारी नारायण ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरीओम गर्ग, कमल मीना, जिला मंत्री हरी प्रसाद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, अनिल शर्मा, अशोक राज मीना, नवल सैनी, तनवीर अहमद, प्रीतम सिंह चौधरी, विजय मीणा आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो