script

प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे राम मंदिर निर्माण का अभियान

locationसवाई माधोपुरPublished: Jan 17, 2021 09:29:06 pm

प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे राम मंदिर निर्माण का अभियान

प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे राम मंदिर निर्माण का अभियान

सवाईमाधोपुर आस्था सर्किल स्थित बालिका आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन मेंं कार्यक्रम के दौरान मौजूद दानदाता, संत व अन्य।

सवाईमाधोपुर. रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान का रविवार को आस्था सर्किल स्थित बालिका आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन मेंं आगाज हुआ। इसमें महंत 108 विष्णु दास महाराज, स्वामी देव आनंद गिरी महाराज एवं स्वामी दयालु गौर दास महाराज आतिथ्य में हुआ।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एक राष्ट्रमन्दिर की भांति विश्व के सम्पूर्ण हिन्दू समाज की धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था का केन्द्र होगा। इस मंदिर के माध्यम से अयोध्या नगरी पुन: अपने वैभव को प्राप्त करेगी। यह अभियान केवल एक संगठन का अभियान ना होकर जन जन का अभियान है। इस देश के सभी निवासी भगवान राम के वंशज हैं। राम के लिए सभी लोग जाति, सम्प्रदाय, धर्म राजनैतिक विचारधारा के ऊपर एक समान हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सभी भारतवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। यह अभियान देश के प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुचना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सामथ्र्य के अनुसार समर्पण करना चाहिए। विष्णु दास महाराज एवं देव आनंद गिरी महाराज ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का यह क्षण हमें देखने को मिला है। देश के हिन्दू समाज ने इस मंदिर के लिए ना केवल 76 युद्धों में 4 लाख से अधिक बलिदान दिए हैं, अपने ही देश में एक लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी। इसमें सुप्रीम कोर्ट का तथ्य आधारित निर्णय समग्र हिन्दू समाज के पक्ष में आया।
इन्होंने दी इतनी राशि
इधर, दानदाताओं में गोकुल चंद गोयल ने 21 लाख रुपए, वीरेंद्र धाबाई 5 लाख, रमेश पहाडिय़ा 5 लाख, भवानी मीणा 5 लाख, डॉ भरत लाल मथुरिया 2 लाख 51 हजार, डॉ रूप सिंह 2 लाख 51 हजार, सचिन सैनी 1 लाख 51हजार, राकेश, जितेंद्र जी गोठवाल 1 लाख 51 हजार, रामेश्वर गर्ग 1 लाख 21 हजार, कमलेश जेलिया 1 लाख 51 हजार, सुरेश जैन 1लाख 1 हजार 111, दिनेश शर्मा 1 लाख 11 हजार, अभिनंदन 1 लाख, शिवदयाल 1 लाख, नरेंद्र मोहन गर्ग 1 लाख व सतीश अग्रवाल 1 लाख रुपए की राशि भेंट की। राम मंदिर निधि समर्पण समिति के जिला मंत्री समय सिंह एवं सह मंत्री दिनेश गोहिल ने बताया कि निधि समर्पण अभियान के प्रथम दिवस पर ही 53 लाख रुपए की धनराशि संकलित हुई है।


ट्रेंडिंग वीडियो