scriptअनियंत्रित होकर पलटी कार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गंभीर घायल | Car overturned uncontrollably, former BJP Mandal President seriously i | Patrika News

अनियंत्रित होकर पलटी कार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गंभीर घायल

locationसवाई माधोपुरPublished: Jun 25, 2022 08:06:28 pm

Submitted by:

rakesh verma

अनियंत्रित होकर पलटी कार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गंभीर घायल

अनियंत्रित होकर पलटी कार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गंभीर घायल

अनियंत्रित होकर पलटी कार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गंभीर घायल

अनियंत्रित होकर पलटी कार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गंभीर घायल
भाड़ौती. क्षेत्र के भाडौती-खिरनी सड़क मार्ग पर भाडौती राजीव गांधी सेवा केंद्र के पास बीती रात मवेशी को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष बौंली हनुमंत दीक्षित गंभीर घायल हो गए। हादसे में चालक व हनुमंत दीक्षित कार में फंसे हुए थे। जहां सड़क से गुजर रहे विद्युत विभाग के एफआरटी टीम के कर्मचारियों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकाल कर भाड़ौती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। केंद्र पर ताला लगा होने की वजह से घायल को बिजली विभाग के एफआरटी कर्मचारी ने घायल को बौंली राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हादसे में हनुमंत दीक्षित को जयपुर रैफर कर दिया।
बिजली पोल से टकराई थी कारघायल पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के मुताबिक वे बीती रात मलारना डूंगर के समीपवर्ती शेषा गांव से बौंली जा रहा थे। इसी बीच भाड़ौती राजीव गांधी सेवा केंद्र के पास अचानक किसी मवेशी के सामने आने से कार अनियंत्रित होकर हवा में लहराती हुई विद्युत पोल को टक्कर मारते हुई पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास के ग्रामीणों के एकत्रित हो गए।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बौंली. थाना पुलिस ने शनिवार को किशोरी से दुष्कर्म प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि 20 मई 2022 को थाना पर दर्ज प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी मनराज उर्फ लाला पुत्र घनश्याम मीणा को गिरफ्तार किया गया है। दर्ज प्रकरण के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं सोशल मीडिया पर पीड़िता व उसके परिवार जनों को बार-बार धमकियां दे रहा था और पीड़िता को बदनाम कर रहा था। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो