script

VIDEO : चंद्र ग्रहण के चलते शाम 4 बजे से चौथ माता के पट बंद रहे

locationसवाई माधोपुरPublished: Jul 17, 2019 08:48:23 pm

Submitted by:

rakesh verma

चंद्र ग्रहण के चलते शाम 4 बजे से चौथ माता के पट बंद रहे

चंद्र ग्रहण पर रहे चौथ माता के पट बंद।

चौथ का बरवाड़ा. चंद्र ग्रहण पर रहे चौथ माता के पट बंद।

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित चौथ माता मंदिर के मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते शाम 4 बजे से पट बंद रहे। ऐसे में चौथ माता के श्रद्धालु माता के दर्शन नहीं कर सके। चौथ माता पुजारी शंकर लाल सैनी ने बताया कि शाम 4 बजे के बाद चौथ माता के पट बंद किए गए हैं। वहीं संयम आरती नहीं हुई। सुबह 5 बजे होने वाली आरती सुबह 6.30 बजे की गई।
बौंली. मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न गुरु आश्रमों पर मंगलवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। स्थानीय नवदुर्गा मंदिर स्थित श्री निरंजन देव तीर्थ दंडी स्वामी गुरुद्वारे पर व संत आश्रम स्थान पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालु शिवकुमार बुंदेला ने बताया कि नव दुर्गा मंदिर स्थित दंडी स्वामी गुरुद्वारा पर दंडी स्वामी की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक एवं पूजन किया गया। आरती के बाद खुला भंडारा हुआ। शिवानंद आश्रम भेडोली पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें नित्यानंद महाराज का पूजन कर भंडारे में प्रसादी प्राप्त की। टोरड़ा में देवनारायण मंदिर व वनखंडी बालाजी गंगवाड़ा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया।

ट्रेंडिंग वीडियो