scriptशहरवासियों को मिलेगी पुष्पक विमान की सेवा | Citizens will get Pushpak aircraft service | Patrika News

शहरवासियों को मिलेगी पुष्पक विमान की सेवा

locationसवाई माधोपुरPublished: Oct 16, 2019 08:39:00 pm

Submitted by:

Rajeev

गंगापुरसिटी . मानव सेवा संस्थान की ओर से बुधवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर में जन सेवार्थ पुष्पक विमान का लोकार्पण किया गया। संंस्थान की ओर से शुरू की गई पुष्पक विमान की अनूठी सेवा का शहरवासियों को निशुल्क लाभ मिल सकेगा।

शहरवासियों को मिलेगी पुष्पक विमान की सेवा

शहरवासियों को मिलेगी पुष्पक विमान की सेवा

गंगापुरसिटी . मानव सेवा संस्थान की ओर से बुधवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर में जन सेवार्थ पुष्पक विमान का लोकार्पण किया गया। संंस्थान की ओर से शुरू की गई पुष्पक विमान की अनूठी सेवा का शहरवासियों को निशुल्क लाभ मिल सकेगा।

समारोह में संत तेज बिहारी ने कहा कि अन्य शहरों की भांति गंगापुरसिटी मेंं भी पुष्पक विमान की सुविधा उपलब्ध होने से जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सकेगा। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि मानव सेवा संस्थान ने सेवा का कीर्तिमान स्थापित करते हुए शहर को नई सौगात दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव भगवान गोदारा ने कहा कि पुष्पक की सेवा जीवन के अंतिम सत्य से जुड़ी हुई है।
पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा नाम के अनुरूप कार्य किया गया है। सभापति संगीता बोहरा ने पुष्पक विमान की सेवा को शहर के लिए अनूठा एवं अद्भुत बताया। साथ ही हर संभव मदद की बात कही। पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता देवी नरूका ने कहा कि मानव सेवा संस्थान शहर की जरूरतों के हिसाब से कार्य कर रहा है। उपसभापति दीपक सिंघल पुष्पक विमान के कार्य को सराहनीय कदम बताया। समारोह में जिला परिवहन निरीक्षक यादराम एवं डॉ. महेन्द्र मीना ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थान अध्यक्ष दीपक नरूका ने सभी भामाशाहों का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिण्डौन से आए दर्शन लाल एवं रामबाबू आर्य ने संस्थान की ओर से हिण्डौन सिटी में दी जा रही पुष्पक विमान की सेवाओं के बारे में बताया। संचालन डी.के. शर्मा गार्ड एवं सुशील दीक्षित ने किया। कार्यक्रम संस्थान संरक्षक विजय गोयल ने बताया कि आर्थिक सहयोग देने के लिए ६१ भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गोयल, देवेश पीतलिया, दिनेश, शिवचरण अग्रवाल, सी.एल. सैनी, अनिल मालधनी, संतोष दुबे, नरदेव गुप्ता, रवि मंगल, सुनील मित्तल, दीपक खंडेलवाल, महेंद्र दीक्षित, प्रमोद मोदी, महेश आरेड्या, विमल गुप्ता, ओमप्रकाश, रितेश पल्लीवाल, अनुज जैन, संतोष गुप्ता, मुकेश, कमलेश गुप्ता, मुकेश, अरविंद तिवारी, संतोष, महेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, सरफुद्दीन टीटी, नरेंद्र जैन, महेंद्र, मदनमोहन, महेन्द्र, सरिता बंसल, शिवरतन गुट्टा, मनोज बंसल, मदनमोहन आर्य, पार्षद शैलेन्द्र मीणा एवं दर्शन सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो