scriptकांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद | Congressmen remember Rajiv Gandhi | Patrika News

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद

locationसवाई माधोपुरPublished: Aug 21, 2019 12:25:41 pm

Submitted by:

Rajeev

गंगापुरसिटी . ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात व शहर के तत्वावधान में मंगलवार को देवी स्टोर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांगे्रसियों नेे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयन्ती को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि के रूप मेें शहर कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद

गंगापुरसिटी . ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात व शहर के तत्वावधान में मंगलवार को देवी स्टोर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांगे्रसियों नेे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ७५वीं जयन्ती को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि के रूप मेें शहर कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया मौजूद रहे।

राजीव गांधी के चित्र पट्ट पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी की गई। इस मौके पर ब्लॉक देहात अध्यक्ष शर्मा ने राजीव गांधी के द्वारा देश हित में किए गए कार्र्याें को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश में सूचना क्रांति के युग की शुरूआत की। साथ ही उनकी दूरदृष्टि के चलते देश में पंचायती राज जैसी संस्थाओं का विकास हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली के रूप में राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचे।
यहां उन्होंने भर्ती मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किए। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल वहाब, राजकुमारी जांगिड़, मदन पचौरी, गणेश डिबस्या, जवान सिंह मोहचा, राकेश छाण, गोविन्द भट्ट, मोतीलाल सरपंच, शेरसिंह जाटव, कुबेर गुप्ता, रामकेश सैनी, इमरान, कासिम अली, बद्री बैरवा, नरेश मीना एवं योगेश सैनी आदि सदस्य मौजूद रहे।

मनाया सद्भावना दिवस


क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों की ओर से मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अ, ब, स के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। शुरूआत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुंजन गर्ग ने स्व. राजीव गांधी के देश निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. रामकेश मीना ने कहा कि भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।
उन्होंने कम्प्यूटर, संचार क्रान्ति, अक्षय ऊर्जा एवं शिक्षा के अधिकार पर बल दिया। प्रो. धमवीर मीना व प्रो. सुरेश मीना सामाजिक समरसता बनाए जाने पर जोर दिया। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. महेश कुमार गर्ग ने कहा कि युवाओं को मताधिकार की महत्ता समझाने के लिए जनजागरण कार्यक्रम चलाया जाना चाहिए। इधर राआउमावि सेवा में प्रधानाचार्य महेशचन्द गुप्ता के निर्देशन में सद्भावना दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं ने सद्भावना बनाए रखने की शपथ ली। व्याख्याता मनीषा सिंहल, शीला मथुरिया, सौरभ बंसल व नरसी मीना ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया। साथ ही अक्षय ऊर्जा दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया। रामावि मालियों की चौकी में एसडीएम विजेन्द्र मीणा के सानिध्य में प्रधानाध्यापक मुबारक हुसैन व प्रभारी विशम्भर दयाल पाण्डेय ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य हुसैन ने सद़्भावना बनाए रखने की प्रतिज्ञा कराई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो