फिर किया इन्तजार
जिले में सीएम के प्रवास के तीसरे दिन भी गंगापुरसिटी में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को उनका इंतजार करना पड़ा। दिन में तेज गर्मी व उमस से लोग पसीने में तरबतर नजर आए। सुरक्षा में तैनात अधिकारी, पुलिसकार्मिक भी गर्मी में खासे परेशान रहे। लोगों को पल-पल में हलक तर करने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ी।
बिजजी भी होती रही गुल
गंगापुरसिटी में बिजली की ट्रिपिंग शुक्रवार को भी हुई। सुबह 9.40 बजे बिजली गुल हुई, जो करीब दस मिनट बाद आई। इसके बाद 9.58 बजे तथा 10.21 बजे बिजली गुल हुई। रीको कॉलोनी की दोपहर ढाई बजे गुल हुई बिजली पौने छह बजे बहाल हुई। हालांकि इस दौरान सीएम प्रवास पर रहीं।
विधायक निवास पर भी पहुंची
जनसंवाद के बाद सीएम राजे डांग विकास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर सिंह बेढम के साथ विधायक मानसिंह गुर्जर के निवास पर पहुंची। विधायक के बड़े भ्राता रामकिशन गुर्जर के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एसडीओ चोटिल
मुख्यमंत्री के जनसंवाद के दौरान शिलान्यास बोर्ड के गिरने से एसडीओ बाबूलाल जाट के पैर में चोट आ गई थी। मेडिकल टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद समारोह स्थल से सभी शिलान्यास बोर्ड हटा दिए गए।
गंगापुरसिटी में आए अंधड़ में उड़ा हेलीपैड स्थल का टैंट
गर्मी से बेहाल लोगों को दोपहर बाद मौसम ने राहत दी। दोपहर करीब सवा दो बजे काले बादल छा गए तथा आंधी भी आई। इस दौरान ठंडी हवा के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। पसीने से तरबतर हो रहे लोगों व सुरक्षा में लगे अधिकारियों को भी गर्मी से राहत मिल गई। मौसम के मिजाज में बदलाव का क्रम शाम तक जारी रहा।
गर्मी से बेहाल लोगों को दोपहर बाद मौसम ने राहत दी। दोपहर करीब सवा दो बजे काले बादल छा गए तथा आंधी भी आई। इस दौरान ठंडी हवा के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। पसीने से तरबतर हो रहे लोगों व सुरक्षा में लगे अधिकारियों को भी गर्मी से राहत मिल गई। मौसम के मिजाज में बदलाव का क्रम शाम तक जारी रहा।
सीएम की उड़ान में भी हुई देरी
मौसम के बदले मिजाज से सीएम के हेलीकॉप्टर की उड़ान में देरी हो गई। सीएम को जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से दो घंटे रूबरू होने के बाद उन्हें चम्बल-नादौती पेयजल परियोजना के अवलोकन के लिए मण्डरायल जाना था। जनसंवाद कार्यक्रम करीब साढ़े बारह बजे से शुरू हुआ। इस बीच दो चरणों में आई आंधी व बारिश से मौसम खराब हो गया। बाद में हवा के रुकने पर शाम करीब साढ़े पांच बजे सीएम ने उड़ान भरी।