scriptमहंगाई की आग में दहक रहा दशानन | Dashanan remains in the fire of inflation | Patrika News
सवाई माधोपुर

महंगाई की आग में दहक रहा दशानन

www.patrika.com/rajasthan-news

सवाई माधोपुरOct 15, 2018 / 12:12 pm

Subhash Mishra

patrika

सवाईमाधोपुर दशहरा मैदान में रावण पुतले के लिए चिह्नित जगह।

सवाईमाधोपुर. महंगाई के इस दौर में दशानन भी अछूता नहीं रह सका है। पुतला दहन साल दर साल महंगा होता जा रहा है। रावण बनाने वाले कलाकारोंं की माने तो हर साल रावण बनाने की लागत में करीब दो हजार तक की वृद्धि हो रही है। दशहरा के निकट आते ही इन दिनों शहर में कई स्थानों पर रावण के पुतले बनाने में कलाकार जुटे हुुए हैं। रावण बनाने वाले कलाकार आसिफ खान आदि ने बताया कि उनके घर में पीढिय़ों से रावण बनाने का काम किया जा रहा है। उनके पापा व दादा भी रावण के पुतले बनाया करते थे। अब उनकी विरासत को दोनों भाई मिलकर संभाल रहे हैं। शहर में पिछले आठ साल से दोनों भाई मिलकर रावण बना रहे हैं।
15 दिन में होता है तैयार
रावण बनाने में करीब 15 दिनों का समय लगता है। इसमें बांस, सूतली, कपड़ा, कागज, रंग रोगन, आतिशबाजी आदि का उपयोग किया जाता है। आतिशबाजी का प्रबंध रामलीला मण्डल की ओर से किया जाता है। इसमें भी करीब तीन हजार की लागत आती है।
40 फीट होगी ऊंचाई
शहर में इस साल दशहरे पर 40 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं बजरिया में 40 फीट के रावण का दहन होगा। इसी प्रकार बौंली में इस बार 35 फीट के रावण का दहन किया जाएगा।
यूं महंगा हुआ रावण
2014 23000
2015 25000
2016 28000
2017 30000
2018 33000
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो