सवाई माधोपुर

दशहरा मैदान में होगा रावण दहन

www.patrika.com/rajasthan-news

सवाई माधोपुरOct 09, 2018 / 12:12 pm

Subhash

सवाईमाधोपुर आवासन मण्डल मार्ग स्थित दशहरा मैदान जो अब खेल स्टेडियम बन गया है।


सवाईमाधोपुर. जिला कलक्टर पीसी पवन व नगर परिषद आयुक्त रविन्द सिंह के बीच सोमवार को वार्ता हुई। इसमें रावण दहन को लेकर चर्चा की गई। साहूनगर स्थित मैदान सहित कई संभावित जगहों की चर्चा हुई।
इसके बाद पूर्व की भांति दशहरा मैदान खेल स्टेडियम में ही रावण दहन करने का निर्णय किया गया। हालांकि कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी का दावा है कि स्टेडियम पर ऐसी गतिविधियों को लेकर सक्षम न्यायालय ने स्थगन आदेश दे रखा है।
कलक्टर बोले स्टेडियम में ही होगा दहन : इस संबंध में जिला कलक्टर पीसी पवन का कहना है कि रावण दहन का स्थान निर्धारित कर लिया गया है। रावण पूर्व की भांति दशहरा मैदान खेल स्टेडियम में ही दहन किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही खेल अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
-इस संबंध में अब तक कोई आदेश नहीं मिले हैं। दशहरा मैदान अब स्टेडियम बन गया है ऐसे में यहां फुटबॉल मैदान बन चुका है ऐसे में रावण दहन के लिए चबूतरे का निर्माण नहीं किया जा सकता है।
डॉ. रामनिवास छालिया, कार्यवाहक, जिला खेल अधिकारी, सवाईमाधोपुर।
-इस संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर के साथ वार्ता की गई। इसमें जिला कलक्टर ने पूर्व की भांति दशहरा मैदान में ही रावण दहन करने के निर्देश दिए हैं।
रविन्द्र सिंह यादव, आयुक्त, नगर परिषद, सवाईमाधोपुर।
लोक संस्कृति से सरोबार होगा डांडिया

सवाईमाधोपुर. आकर्षक लाइटिंग, विशाल साउण्ड के बीच डांडिया महोत्सव में गुजरात का गरबा व लोक संस्कृति साकार होगी। आयोजन के लिए कई गु्रपों व महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति के लिए पंजीकरण कराए है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई व’पाईÓके तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम आलनपुर स्थित बंशी गार्डन में शाम 6.30 बजे से होगा। कार्यक्रम संयोजिका सुनीता अग्रवाल ने बताया कि सभी समाज, वर्गों की महिलाएं, युवतियां, कपल, युवा, बुर्जुग व बच्चे भाग ले सकेंगे। सभी को डांडिया, ड्रेसअप स्वयं के स्तर तैयार करने हैं। यहां उत्सव संस्कार में सोमवार को अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष हेमन्त गर्ग की मौजूदगी में हुई बैठक में आरूषी मित्तल को मंच संयोजन, कविता, ममता, रेणु मित्तल, बीना, निकिता आदि सहित एक दर्जन महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वॉट्स नम्बर 9462059222 पर अपना नाम लिखकर भेज सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9414030866 पर संपर्क किया जा सकता हैं। किलकारी हॉस्पिटल, नवदीप सीनियर सैकण्डरी स्कूल राजनगर, बालाजी ऑफसैट, जनता जोधपुर स्वीट्स सहयोगी रहेंगे।
इन श्रेणियों में मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांसर मेल फीमेल, बेस्ट किड्स, बेस्ट फैमिली, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट स्माइल व फेस ऑफ द डे के पुरस्कार मौके पर ही दिए जाएंगे। बंपर ड्रॉ में सभी भाग लें सकेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.