scriptसरसों के दामों को लेकर मंडी में गतिरोध, किसानों ने किया हंगामा | Deadlock in mandi over mustard prices, farmers created uproar | Patrika News
सवाई माधोपुर

सरसों के दामों को लेकर मंडी में गतिरोध, किसानों ने किया हंगामा

सरसों के दामों को लेकर मंडी में गतिरोध, किसानों ने किया हंगामा-बोले व्यापारी, निर्धारित दामों पर खरीद रहे किसानों से जिंस-पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद सुचारू हुआ कामकाजगंगापुरसिटी. सरसों की उपज कम दामों में खरीदने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार को उदेई मोड स्थित नई कृषि उपज मंडी में हंगामा कर दिया।

सवाई माधोपुरMar 02, 2021 / 09:16 pm

rakesh verma

सरसों के दामों को लेकर मंडी में गतिरोध, किसानों ने किया हंगामा

सरसों के दामों को लेकर मंडी में गतिरोध, किसानों ने किया हंगामा

फोटो है….
सरसों के दामों को लेकर मंडी में गतिरोध, किसानों ने किया हंगामा
-बोले व्यापारी, निर्धारित दामों पर खरीद रहे किसानों से जिंस
-पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद सुचारू हुआ कामकाज
गंगापुरसिटी. सरसों की उपज कम दामों में खरीदने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार को उदेई मोड स्थित नई कृषि उपज मंडी में हंगामा कर दिया। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने उपज की तुलाई बंद करा कर मंडी के मुख्य गेट को बंद कर दिया। इस दौरान गेट पर वाहनों की कतार लग गई। हालांकि बाद में सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने सम्बन्धित पक्षों के साथ वार्ता कर मंडी में कामकाज सुचारू कराया। इस दौरान करीब 4 घंटे तक गतिरोध बना रहा। (ब.उ.)
यह है मामला
दोपहर बाद कुछ किसानों ने व्यापारियों द्वारा नीलामी में सरसों कम दामों पर खरीदने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। साथ ही तुलाई कार्य बंद करा दिया। बाद में किसानों ने मंडी के गेट को भी बंद कर दिया। वहीं व्यापारियों का कहना है कि जिंस के भाव आगे से रोजाना निर्धारित होते है। इसी प्रक्रिया के तहत किसानों से उपज की खरीद की जाती है। साथ ही बताया कि इन दिनों सरसों की आवक अधिक होने से पहले की अपेक्षा सरसों के दामों में गिरावट हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने किसानों को बरगला कर बेवजह विवाद पैदा करने का काम किया है। इस बीच सूचना मिलने पर उदेई मोड पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं आरएसी के जवान भी तैनात रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो