scriptदर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब | Devotees throng to see | Patrika News

दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

locationसवाई माधोपुरPublished: Feb 16, 2020 02:40:19 pm

Submitted by:

Subhash

दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Devotees throng to see

भगवतगढ़. जिले के प्रसिद्ध ईटावा बालाजी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु पैदल एवं विभिन्न साधनों से बालाजी मंदिर पहुंचने शुरू हो गए। बालाजी के दर्शन के लिए दिन भर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। दिन में दस बजे के बाद एकाएक भीड़ बढऩे से पूरे रास्ते में जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की रेलम पेल के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी। दिनभर बालाजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालु सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ करते रहे।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बालाजी के दर्शन करने में इंतजार करना पड़ा। ट्रस्ट कार्य कारिणी के सदस्य व्यवस्था में लगे रहे। खंडार विधायक अशोक बैरवा ने शाम को ईटावा बालाजी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनी। विधायक ने ग्रामीणों को सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो