scriptदुष्प्रचार करने वाले अपनी गिरेबां में झांके | dushprachaar karane vaale apanee girebaan mein jhaanke | Patrika News

दुष्प्रचार करने वाले अपनी गिरेबां में झांके

locationसवाई माधोपुरPublished: Jan 27, 2020 08:25:41 pm

Submitted by:

Rajeev

गंगापुरसिटी . नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जो लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। वह अपनी गिरेबां में झांककर देखें। जिस विधेयक का देश की संसद पहले ही समर्थन कर चुकी है। अब उसी कानून का कुछ लोग वोट की राजनीति के लिए विरोध कर देश में आग लगाने का काम कर रहे हैं। वतन के साथ गद्दारी करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात पूर्व विधायक मान सिंह गुर्जर ने कही। गुर्जर सोमवार को पुरानी अनाज मंडी में नागरिक मंच की ओर से हुई आमसभा को संबोधित कर रहे थे।

दुष्प्रचार करने वाले अपनी गिरेबां में झांके

दुष्प्रचार करने वाले अपनी गिरेबां में झांके

गंगापुरसिटी . नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जो लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। वह अपनी गिरेबां में झांककर देखें। जिस विधेयक का देश की संसद पहले ही समर्थन कर चुकी है। अब उसी कानून का कुछ लोग वोट की राजनीति के लिए विरोध कर देश में आग लगाने का काम कर रहे हैं। वतन के साथ गद्दारी करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात पूर्व विधायक मान सिंह गुर्जर ने कही। गुर्जर सोमवार को पुरानी अनाज मंडी में नागरिक मंच की ओर से हुई आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले बालाजी चौक से पैदल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आमसभा और मार्च को लेकर बाजार बंद सफल रहा।

गुर्जर ने दावा किया कि गहलोत जिस सीएए का विरोध कर रहे हैं, उसे वह अपने घोषणा पत्र में लागू करने की बात कह चुके हैं। प्रस्ताव लाकर अफवाह फैलाने वालों में यदि दम है तो वह कानून लागू करें, केन्द्र सरकार इनकी छुट्टी कर देगी। गुर्जर ने कहा कि पुत्र के चुनाव हारने के बाद उनकी शरणार्थी टेंटों से नजर हट गई है। गुर्जर ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी ऐसे लोगों को भारत में बसाने की बात कही थी।
कांग्रेसी उनका तो सम्मान करें। उन्होंने कहा कि मोदी के भारत में पाकिस्तान और अफगानिस्तान को मिटना होगा। उन्होंने कांग्रेस से तुष्टिकरण से बाज आने और मच्छीपुरा जैसा नाटक बर्दाश्त नहीं करने की हिदायत दी। सभा का समापन राष्ट्रगान से हुआ। पूर्व विधायक हरीनारायण बैरवा ने कहा कि नेहरू पहले इस बिल का समर्थन कर चुके हैं। अब मोदी ने उसे लागू किया तो विरोध क्यों? पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा ने कहा कि हमारी संस्कृति में यह निहित है कि जो हमारी शरण में आता है, उसे हम गले लगाते हैं।
यह कानून लोगों को जीने का अधिकार दे रहा है। मदनमोहन आर्य ने कहा कि इसका बिल नेहरू लाए थे। पाक में शेष रहे ज्यादातर दलित हिन्दुओं की दुर्गति हो रही है। हम उन्हें यहां बसाना चाहते हैं, तो गलत क्या है। सवाईमाधोपुर राजकीय कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष एस.पी. बटियारा ने कहा कि सीएए कांग्रेस का बहीखाता नहीं है। यह राजस्थान की भूमि है। यहां कानून लागू होगा। भाजपा के विनोद अटल ने कहा कि सीएए को नहीं समझने वालों को मोदी, योगी और शाह भलीभांति समझा रहे हैं। संविधान की दुहाई देने वाले बताएं कि कश्मीरी पंडित अपने ही देश में शरणार्थी क्यूं हैं? उपसभापति दीपक सिंघल ने प्रशासन को आगाह किया कि संघ के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को समझा दें। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सभा को बामनवास भाजपा नेता राजेन्द्र मीना, पूर्व लेफ्टिनेंट के.एल. सैनी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अनिल दुबे, डॉ. अनुज शर्मा, गोविंद बरनाला, भाजपा जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया, सभापति संगीता बोहरा, कृष्ण कुमार झाम, जगदीश हेमनानी, महेन्द्र लोढी, मनोज बंसल, महेन्द्र दीक्षित, दर्शन सिंह गुर्जर, अंजू जाटव, सरिता बंसल, ब्रजलाल डिकोलिया, सुशील दीक्षित, सावित्री शर्मा, अनिल नाटाणी, सतीश कुलचडिया आदि मौजूद रहे। संचालन उपसभापति दीपक सिंघल एवं जमनालाल वैष्णव ने किया।

पैदल मार्च में उमड़े लोग


सीएए के समर्थन में सभा से पूर्व पैदल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। यहां व्यापारी एवं आमजन ने सीएए के समर्थन में नारेबाजी कर जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम, नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सीएए को ऐतिहासिक फैसला बताया।
इसके बाद पैदल मार्च नारेबाजी करते हुए चौपड़, खारी बाजार, देवी स्टोर चौराहा एवं व्यापार मंडल होते हुए पुरानी अनाज मंडी प्रांगण पहुंचा। पैदल माच में व्यापारी एवं आमजन ‘हिन्दू संस्कृति का सम्मान करो’, ‘आई लव माई इंडिया’, ‘हम सीएए का समर्थन करते हैं’, ‘वोट बैंक की राजनीति बंद करो’, ‘शरणार्थी हिन्दू, सिख, बौद्ध एवं ईसाईयों को नागरिकता दो’, ‘महात्मा गांधी के समर्थन में सीएए लागू करो’ जैसी नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। साथ ही कुछ लोग भारत माता, भगत सिंह एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र लेकर चले रहे थे। कुछ लोग पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर मार्च में शामिल हुए।

दोपहर तक बाजार रहे बंद


नागरिक मंच के आह्वान पर किया गया बंद का आह्वान सफल रहा। सभा होने तक दोपहर तक बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने स्वयं अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। ऐसे में बाजार पूरी तरह बंद नजर आए। बाजार में ज्यादातर दुकानें दोपहर तक बंद रहीं। दोपहर बाद कुछेक दुकानें खुलीं। आमसभा के चलते सोमवार को बाजारों में वीरानी पसरी रही। जानकारी के अभाव में बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद


पैदल मार्च एवं आमसभा को लेकर उपखंड एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी चौकन्ने रहे और पल-पल की खबर लेते नजर आए। शहर में अतिरिक्त जिला कलक्टर नवरत्न कोली, एसडीएम विजेन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवभगवान गोदारा, तहसीलदार, पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल, कोतवाली थाना प्रभारी आदि मार्च और सभा पर चौकस निगाहें रखते नजर आए।

गीत गाती पहुंची महिलाएं
पैदल मार्च में नारी शक्ति ने भी उत्साह से भाग लिया। महिलाएं माइक पर गीत गाती हुई पहुंचीं। महिलाओं ने मोदी को लेकर गीत गाए। वहीं जोश-खरोश के साथ नारेबाजी की। रैली में शामिल महिलाओं का उत्साह देखते ही बना।

ट्रेंडिंग वीडियो