सवाई माधोपुर

दशहरा: महंगाई की आग में दहक रहा दशानन, पुतला निर्माण सामग्री के बढ़े दाम

दशहरा: महंगाई की आग में दहक रहा दशानन, पुतला निर्माण सामग्री के बढ़े दाम

सवाई माधोपुरOct 06, 2019 / 06:06 pm

Vijay Kumar Joliya

Dashaanan sawai madhopur

सवाईमाधोपुर. महंगाई के दौर में दशानन ( Dashaanan )का पुतला दहन साल दर साल महंगा होता जा रहा है। रावण बनाने वाले कारीगरों की माने तो हर साल रावण बनाने की लागत में करीब दो हजार तक की वृद्धि हो रही है। दशहरा के निकट आते ही इन दिनों शहर में कई स्थानों पर रावण के पुतले बनाने में कारीगर जुटे हुए हैं। कारीगर आसिफ खान ने बताया कि उनके घर में पीढिय़ों से रावण का पुतला बनाने का काम किया जा रहा है। उनके पिता व दादा भी रावण के पुतले बनाया करते थे। अब उनकी विरासत को दोनों भाई मिलकर संभाल रहे हैं। शहर में पिछले आठ साल से दोनों भाई मिलकर रावण का पुतला बना रहे हैं।

15 दिन में होता है तैयार
रावण का पुतला बनाने में करीब 15 दिनों का समय लगता है। इसमें बांस, सूतली, कपड़ा, कागज, रंग-रोगन, आतिशबाजी आदि का उपयोग किया जाता है। आतिशबाजी का प्रबंध रामलीला मण्डल की ओर से किया जाता है। इसमें भी करीब तीन हजार की लागत आती है।

1 लाख 9 हजार का टेण्डर
बजरिया में इस बार 41 फीट के रावण व 30 फुट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके लिए कुल 1 लाख नौ हजार रुपए का टेण्डर किया गया है। इसी प्रकार शहर में इस साल दशहरे पर 40 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
पुतला निर्माण की लागत
2014 23000
2015 25000
2016 28000
2017 30000
2018 33000
2019 35000

कहां कितने फीट के रावण का होगा दहन
सवाईमाधोपुर(बजरिया) 40
सवाईमाधोपुर(शहर) 41
चौथ का बरवाड़ा 35
बौंली 40
खण्डार 40
मलारना डूंगर 31
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.