script

खेल मैदान के बाहर टूट कर गिरा विद्युत तार, करंट से युवक झुलसा

locationसवाई माधोपुरPublished: Jul 11, 2019 12:33:33 pm

Submitted by:

rakesh verma

खेल मैदान के बाहर टूट कर गिरा विद्युत तार, करंट से युवक झुलसा

जिला अस्पताल में भर्ती युवक।

सवाईमाधोपुर जिला अस्पताल में भर्ती युवक।

सवाईमाधोपुर. शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को सुबह करीब सात बजे फुटबॉल खेलते समय एक युवक करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह कुछ युवक कॉलेज के खेल मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे। मैदान के पास ही बिजली का एक तार टूटा पड़ा था। खेल के दौरान फुटबॉल मैदान से बाहर कृषि फार्म की ओर आ गया। तभी युवकों में से शुभम पुत्र हरिओम मल्होत्रा निवासी केशव नगर फुटबॉल लेने के लिए आया। वह मैदान के बाहर टूटे पड़े बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से झुलस गया।

काफी देर तक नहीं की बिजली बंद
हादसे के बाद भी कॉलेज प्रशासन व विद्युत निगम के अधिकारी नहीं चेते। हादसे के काफी देर बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्युत निगम को कॉलेज परिसर में तार टूटने की जानकारी दी गई। इसके बाद भी सुबह ग्यारह बजे तक आपूर्ति को बंद नहीं किया गया। ना ही तार को जोड़ा गया। गनीमत रही कि इस दौरान अन्य कोई तार के आस-पास नहीं गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

कॉलेज प्रशासन से हादसे की सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद आपूर्ति बंद करा दी गई थी। सुबह गाड़ी किशनपुरा गई हुई थी। ऐसे में तार को जोडऩे में देरी हो गई। गाड़ी के आते ही तार को जोड़ दिया गया।
अंकुश कुमार, जेईएन, विद्युत निगम, आलनपुर सवाईमाधोपुर

ट्रेंडिंग वीडियो