script

शीतला माता के लगाया बास्योड़ा का भोग

locationसवाई माधोपुरPublished: Mar 26, 2019 03:28:10 pm

Submitted by:

rakesh verma

शीतला माता के लगाया बास्योड़ा का भोग

बास्योड़ा का भोग लगाती महिलाएं।

मलारना डूंगर कस्बे में शीतला माता के मंदिर में बास्योड़ा का भोग लगाती महिलाएं।

मलारनाडूंगर. शीतलाष्टमी पर सोमवार को बास्योड़ा का भोग लगा शीतला माता की पूजा की। इस दौरान लोगों ने ठंडे भोजन का सेवन किया। कस्बे में तड़के से ही रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं पुराने थाने के पास स्थित शीतला माता के मंदिर पहुंचना शुरू हुई। गीत गाते पहुंची महिलाओं ने माता के दरबार में ढोक लगा कर ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया। यह सिलसिला सुबह दस बजे तक चलता रहा।

पीपलदा. पीपलदा सहित क्षेत्र के दतुली पुरागुलाबसिंह में शीतलाष्टमी सोमवार को मनाई गई। इस दौरान महिलाओं ने माता की पूजा अर्चना की। इस मौके पर कस्बे में गढ़ के पास स्थित शीतलामाता मंदिर पर महिलाएं सुबह गीत गाती हुई पहुंची। जहां रविवार को बनाए पकवान का भोग लगाया। इसी प्रकार दतुली व पुरागुलाबसिंह में भी शीतलाष्टमी मनाई गई।

परिचय सम्मेलन 28 को
सवाईमाधोपुर.
विशेष योग्यजन विकास समिति के तत्वावधान में दिव्यांग, मूकबधिर, विधवा, तलाकशुदा एवं सामान्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन गुरुवार सुबह दस से शाम चार बजे तक बी-२१ साहूनगर सीमेंट फैक्ट्री में होगा। जिलाध्यक्ष मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ.सत्यपालसिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार, बामनवास विधायक इन्दिरा मीना, गंगापुरसिटी विधायक रामकेश मीना, खण्डार विधायक अशोक बैरवा, विधायक मानङ्क्षसह गुर्जर आदि भाग लेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो