scriptपेट्रोल-डीजल की दरे बढ़ाने पर जताया विरोध | Expressed protest against increasing the rates of petrol and diesel | Patrika News

पेट्रोल-डीजल की दरे बढ़ाने पर जताया विरोध

locationसवाई माधोपुरPublished: Jul 15, 2021 09:29:01 pm

Submitted by:

Subhash

पेट्रोल-डीजल की दरे बढ़ाने पर जताया विरोध

पेट्रोल-डीजल की दरे बढ़ाने पर जताया विरोध

सवाईमाधोपुर.शहर भैरू दरवाजा स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध-प्रदर्शन करते कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ता।

सवाईमाधोपुर. पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेश पर पूरे राज्य में पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस की महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित जोलिया के निर्देशानुसार संपूर्ण राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के बैनर तले पेट्रोल पंपो पर विरोध-प्रदर्शन किया। इसी क्रम में सवाईमाधोपुर शहर भैरू दरवाजे के पास विनोबा बस्ती स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला बनाकर शव यात्रा निकाली। शव यात्रा पेट्रोल पंप से रवाना होकर आलनपुर होते हुए टोंक बस स्टैंड मुख्य बजरिया अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इंटर के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम जौलिया ने बताया कि केन्द्र सरकार सरकारी संपत्ति को बेच रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के भाव आसमान छू रहे है। इससे आम जनता का घर का बजट गड़बड़ा गया है। महंगाई से आज आम जनता पूरी तरह त्रस्त हैं। इस मौके पर इंटर के यूथ जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सेवादल के अजीम खान, अबरार, अजय बैरवा,राजेश पटवारी, प्रदीप टटवाल आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो