scriptसुबह कोहरा, शाम को फिर गलन | Fog in the morning, fumes again in the evening | Patrika News

सुबह कोहरा, शाम को फिर गलन

locationसवाई माधोपुरPublished: Jan 22, 2020 10:17:29 pm

Submitted by:

Subhash

सुबह कोहरा, शाम को फिर गलन

सुबह कोहरा, शाम को फिर गलन

सवाईमाधोपुर में आलनपुर लिंक रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन।


सवाईमाधोपुर. शहर सहित जिलेभर में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह कोहरे छाया रहा तो दिन में धूप खिली। इसके बाद शाम को फिर से सर्दी में इजाफा हुआ। गलन बढऩे से लोग ठिठुर गए। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में व अन्य स्थानों पर अलाव जलाकर तापते नजर आए। जिला मुख्यालय पर सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर कोहरके के आगोश में रहा। हाइवे, मुख्य बाजार व गली-मोहल्ले में वाहन चालक ठिठुरते दिखाई दिए। शाम को सात बजे बाद शहर की बाजार में चहल-पहल कम हो गई। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूतनम तापमान में एक डिग्री की की गिरावट हुई, जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी हुई है।
चाय की थडिय़ों पर भीड़
शहर सहित ग्रामीण इलाकों में सर्दी के तीखे तेवर के चलते लोग इन दिनों गर्म वस्तुओं का सेवन अधिक कर रहे है। खासतौर पर इन दिनों चाय की थडिय़ों पर लोग चाय की चुस्कियां लेते नजर आ रहे है। इसी प्रकार बाजार में मूंगफली, गजक आदि पदार्थों का भी सेवन कर रहे है।

फोटो कैप्शन-
एसएम2301सीए-सवाईमाधोपुर में आलनपुर लिंक रोड पर कोहरे के बीच स्कूटी से गुुजरती युवती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो