scriptसुबह कोहरे व शाम को गलन से छुटी धूजणी | Fog left in the morning and fog in the evening | Patrika News
सवाई माधोपुर

सुबह कोहरे व शाम को गलन से छुटी धूजणी

सुबह कोहरे व शाम को गलन से छुटी धूजणी

सवाई माधोपुरJan 25, 2021 / 08:05 pm

Subhash Mishra

सुबह कोहरे व शाम को गलन से छुटी धूजणी

सवाईमाधोपुर में शहर भैरू दरवाजे के पास अलसेवरे छाया कोहरा।

सवाईमाधोपुर. जिले में सर्दी का सितम फिर से बढऩे लगा है। गलन व सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आने लगा है। सुबह से कोहरा छाने व धूप नहीं निकलने से सर्दी में और इजाफा होता जा रहा है। सुबह कोहरे का असर रहा। ऐसे में सुबह दुध विक्रेता, रोडवेज व निजी बसों में यात्रा करने वाले यात्री, अखबार वितरण करने वाले लोगों को सर्दी से परेशानी हुई।
जिला मुख्यालय पर सुबह से कोहरे व सर्द हवा का असर रहा। इधर, सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या में बदलाव आया है। लोग देर से उठे और शाम को भी जल्द ही घर लौट गए। बाजार में दुकाने जल्द बंद होने लगी और सुबह भी दुकानदार देरी से दुकाने खोल रहे है।
दिन व रात का पारा लुढ़का
सर्दी के तीखे तेवर होने से जिला मुख्यालय पर दिन व रात के पारे में गिरावट दर्ज की। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूतनम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
अलाव का ले रहे सहारा
सर्दी से बचाव के लिए गांवए कस्बे व शहर में लोग जगह.जगह अलाव का सहारा ले रहे है। कोहरे के चलते सुबह लोग अलाप जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। शाम को भी लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह से कोहरे के साथ शीतलहर चली। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो