scriptकांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आ सकती है जिले के दौरे पर | Former National President of Congress can also come on the tour of the | Patrika News

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आ सकती है जिले के दौरे पर

locationसवाई माधोपुरPublished: Dec 07, 2022 09:33:11 pm

Submitted by:

Surendra

रणथम्भौर पार्क भ्रमण पर जाने की संभावना

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आ सकती है जिले के दौरे पर

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आ सकती है जिले के दौरे पर

सवाईमाधोपुर.
एक ओर तो कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और कांग्रेस के राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों की ओर से एडी चोटी का जोर लाया जा रहा है। वहीं राहुल गांधी की मां और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी सवाईमाधोपुर आने की अटकले लगाई जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में अब तक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रोंं की माने तो सोनिया गांधी के सवाईमाधोपुर आने का कार्यक्रम तय हो चुका है और इस संबंध में जिला प्रशासन और वन विभाग को भी सूचित किया जा चुका है। हालांकि अब तक प्रशासन व वन विभाग की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की गई है।
रणथम्भौर में मनाएंगी 76 वां जन्मदिन
सूत्रोंं से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी का जनमदिन 9दिसम्बर को है ऐसे में इस बार उनकी योजना परिवार के साथ जन्मदिन को रणथम्भौर में मनाने की है। सूत्रों की माने तो सोनिया के साथ प्रियंका गांधी भी आ रही है।
9 दिसम्बर को जा सकती है भ्रमण पर
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी 9 दिसम्बर को प्रियंका गांधी वाड्रा व अन्य परिजनों के साथ रणथम्भौर भ्रमण पर जा सकती है। हालांकि अब तक यह महज एक प्रस्तावित कार्यक्रम है और अभी कुछ भी फाइनल नहीं है। लेकिन इसके बाद भी वन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से सोनिया गांधी के रणथम्भौर भ्रमण और जिले के दौरे की युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो