देर रात तक बही भजनों की बयार
सवाईमाधोपुर. गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में विनोबा बस्ती में मनाए जा रहे गणेश महोत्सव के तहत शुक्रवार को भजन संध्या हुई। इसमें स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में भजनों की सरिता देर रात तक बही। समिति के अध्यक्ष राजतिलक ने बताया कि इसी क्रम में शनिवार को प्रसादी वितरण व रविवार को दोपहर एक बजे विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन यात्रा कुशालीदर्रा पहुंचकर सम्पन्न होगी।

पदयात्री हुए रवाना
सूरवाल. सेलू गांव में पदयात्री शुक्रवार को ओलवाड़ा के पास स्थित भैरूजी के दर्शनार्थ रवाना हुए। लोगों ने पदयात्रियों को बाजे के साथ गांव के बाहर तक पहुंचाया। पीपलदा. करबे से रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के लिए पदयात्रा शुक्रवार को रवाना हुई, जो शनिवार को गणेशजी पहुंचेगी। गणेश सेवा समिति से जुड़े कार्यकर्ता मुरारी ने बताया कि इससे पहले यात्री चामुण्डा माताजी पर एकत्र हुए। जहां पुलिस जवाबदेही समिति के जिलाध्यक्ष रतन लाल आजाद ने ध्वज पूजन कराया। इसके बाद राष्ट्रीय जन संघ के जिलाध्यक्ष कांजी मीना ने झण्डी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।

गणेश धाम के लिए पैदल यात्रा रवाना
बौंली. श्रीगणेश पदयात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में रणथंभौर गणेशजी की पदयात्रा रवाना हुई। समिति सदस्य नरेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित, सरपंच राजेश गोयल व जिला परिषद सदस्य श्योपाल माली ने गणेशजी की प्रतिमा के समक्ष आचार्य हेमराज शर्मा ने पूजन करवाकर ग्राम पंचायत तिराहे से यात्रा को रवाना किया। यात्रा में समिति के सदस्य गिर्राज मंगल, कैलाश चंद गोयल, नरेश गोयल, विष्णु मंगल, केशव शर्मा, श्याम सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश गोयल उपस्थित रहे।