scriptछात्राओं ने उत्साह से रचाई मेहंदी | Girls students applies Mehndi on her hands with great jeal | Patrika News

छात्राओं ने उत्साह से रचाई मेहंदी

locationसवाई माधोपुरPublished: Jan 21, 2020 05:59:07 pm

Submitted by:

Arun verma

एबीवीपी की ओर से आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता

छात्राओं ने उत्साह से रचाई मेहंदी

गंगापुरसिटी. युवा पखवाड़े के तहत आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में मेहंदी रची हथेली प्रदर्शित करती छात्राएं।

गंगापुरसिटी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मनाए जा रहे युवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को एक निजी शिक्षण संस्थान में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका परिषद की कॉलेज छात्रा प्रमुख अक्शा खान ने निभाई।
नगर मंत्री सीताराम गुर्जर ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की छात्रा हेमा बाई प्रथम, रवीना गुर्जर द्वितीय एवं 11वीं की छात्रा पूनम गुर्जर तृतीय स्थान पर रही।

इस मौके पर संस्था प्रधानराजेश बैंसला ने छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। नगर मंत्री गुर्जर ने स्वामी विवेकानंद की राष्ट्रवादी सोच को अपनाने की बात कही। साथ ही छात्राओं के समक्ष विवेकानंद के जीवन से जुड़ी विशेष घटनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर प र कॉलेज इकाई अध्यक्ष तरुण शर्मा, सचिव अंकित जोशी, रुकैया खान, शिवानी नागर, हिना बानों एवं विष्णु गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (ब.उ.)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो