scriptगुरु वंदन कर लिया आशीर्वाद | Guru Vandan has blessed | Patrika News

गुरु वंदन कर लिया आशीर्वाद

locationसवाई माधोपुरPublished: Sep 01, 2019 08:03:48 pm

Submitted by:

Rajeev

गंगापुरसिटी . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुचौलाई में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की ओर से शनिवार को गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन एवं बाल संस्कार कार्यक्रम किया गया। प्रान्तीय पदाधिकारी विजेन्द्र सिंघल व अन्य शाखा पदाधिकारियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पट्ट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। शाखा अध्यक्ष विश्व बंधु आर्य ने परिषद के बारे में जानकारी दी।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरु-शिष्य परम्परा को निभाते हुए गुरुजनों की वंदना कर उनका आशीर्वाद लिया। परिषद की ओर से विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। परिवार संस्कार प्रभारी सोना बंसल ने विद्यार्थियों को बाल संस्कार एवं गुरु का महत्व बताते हुए विद्यार्थी जीवन में अनुसरण करने की बात कही।
संचालन मयंक शर्मा ने किया। संयोजक महेश गुप्ता ने परिषद की निर्धारित शपथ दिलाई। अन्त में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर अवनीश गुप्ता, दीपक सिंघल, मनीष सिंघल, गोविन्द गोयल, सन्तोष गंगवानी, विनोद सिंघल, गौरव मंगल, त्रिलोक सोनी, गायत्री सिंघल, सीमा आर्य, स्वाति शर्मा, सोना बंसल, इन्द्रा गोयल, प्रियंका सोनी एवं मंजू गुप्ता आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो