मोरेल बांध पर जुट रही भीड़
पीपलदा. ग्राम पंचायत मुख्यालय से करीब सात किमी दूर स्थित मोरेल बांध पर चादर चलने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। इसके चलते बांध व पाल पर लोगों की भीड़ रही। लोगों ने यहां पिकनिक मनाई। इधर, किसान वर्ग खुश हैं। बताया जाता है कि एशिया का सबसे बड़ा कच्चा बांध माना जाने वाला है। बांध की भराव क्षमता करीब साढ़े तीस फीट बताई गई है। यह बांध सन 1981 में टूट गया था। इसके बाद सन 1998 में पूरा भरा था। करीब 21 साल बाद चादर चली। इससे किसान खुश हो गए। मोरेल बांध पर दौसा पुलिस लाइन से विजयसिंह, हैड कांस्टेबल समुन्दर, मोहनसिंह व लालाराम मोरेल बांध पर डयूटी दे रहे हैं।