scriptमोबाइल वैन रवाना कर जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को दी जानकारी | Information public welfare schemes given villagers sending mobile vans | Patrika News

मोबाइल वैन रवाना कर जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को दी जानकारी

locationसवाई माधोपुरPublished: Sep 14, 2019 02:32:39 pm

Submitted by:

Vijay Kumar Joliya

जागरूकता: सरकारी योजनाओं से ग्रामीणों को कराया अवगत
 

मोबाइल वैन रवाना कर जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को दी जानकारी

patrika news

बौंली. तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में नालसा और रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाइल वैन को रवाना किया गया। तालुका अध्यक्ष संतोष कुमार बैरवा ने बताया कि विधिक जागरूकता टीम के सदस्य गजेंद्र कुमार जैन व पप्पू लाल माली द्वारा बौंली और लखनपुर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बाल विवाह रोकथाम, मनोरोगियों की कल्याणकारी योजनाओं, मनोरोगियों के कानूनी अधिकार, पीडि़त प्रतिकर स्कीम, निशुल्क विधिक सहायता स्कीम, मध्यस्थता प्रक्रिया लोक अदालत तथा अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। समिति के सचिव गजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि मोबाइल वैन के माध्यम से शुक्रवार को कोड्रायाई, पिपलदा, जस्टाना में पम्पलेट बांटकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
खंडार. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर में छात्र छात्राओं को एचआइवी से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। एचआईवी पीडि़त एवं अन्य शारीरिक रूप से पीडि़तों के विषय पर अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेई कला में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर अधिवक्ता हरिलाल बैरवा तथा प्रधानाचार्य सरिता व स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो