सवाई माधोपुर

संविधान की प्रस्तावना की दी जानकारी

संविधान दिवस मनाया

सवाई माधोपुरNov 27, 2020 / 04:06 pm

Arun verma

मलारना डूंगर. पुलिस थाने में संविधान की शपथ दिलाते थाना प्रभारी।

सवाईमाधोपुर. जिले भर में गुरुवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों की ओर से संगोष्ठी आदि कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ग्लोबल नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में संविधान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संविधान के मूल कर्तव्यों के बारे में अवगत करवाया गया। इस दौरान संस्था सचिव रईस अहमद, अक्षय शर्मा व मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

इसी क्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो की ओर से ओलवाड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम हिगोणी में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो के नेमीचन्द मीणा ने बताया कि 26 नवम्बर, 1949 को संविधान देश में संविधान तैयार हुआ था। संविधान में दिए गए मूल अधिकारों का उपयोग प्रत्येक भारत का नागरिक कर सकता है। साथ ही भारतीय संविधान के महत्व उद्देश्य एवं मूल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
संविधान की ली शपथ
मलारना डूंगर. संविधान दिवस पर गुरुवार को पुलिस थानों व सरकारी कार्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। यहां थाना परिसर में थानाधिकारी राकेश कुमार यादव ने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
इसी तरह उपखण्ड कार्यालय में एसडीएम रघुनाथ खटीक व तहसील कार्यालय में तहसीलदार किशन मुरारी मीना ने कार्यालय कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इसी तरह सभी ग्राम पंचायतों में स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर भी संविधान दिवस मनाया गया।

Home / Sawai Madhopur / संविधान की प्रस्तावना की दी जानकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.