scriptकॉलोनियों में पार्कों का अभाव, कैसे मिले संजीवनी | Lack of parks in colonies, how to get life | Patrika News

कॉलोनियों में पार्कों का अभाव, कैसे मिले संजीवनी

locationसवाई माधोपुरPublished: Oct 14, 2019 08:26:00 pm

Submitted by:

Rajeev

गंगापुरसिटी. शिक्षा नगरी के रूप में दिनों-दिन बढ़ रहा शहर भौतिक रूप से भी खूब फल-फूल रहा है, लेकिन जिस रफ्तार से शहर का भौगोलिक विस्तार हो रहा है, उसके अनुपात में सुविधाओं में इजाफा नही हो पाया है। शहर की कई कॉलोनियों को बसे दशकों गुजर जाने के बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। आलम है कि स्थानीय बाशिंदे प्रकृति के साए में सकून के दो पल भी नही गुजार पा रहे है।

कॉलोनियों में पार्कों का अभाव, कैसे मिले संजीवनी

कॉलोनियों में पार्कों का अभाव, कैसे मिले संजीवनी

गंगापुरसिटी. शिक्षा नगरी के रूप में दिनों-दिन बढ़ रहा शहर भौतिक रूप से भी खूब फल-फूल रहा है, लेकिन जिस रफ्तार से शहर का भौगोलिक विस्तार हो रहा है, उसके अनुपात में सुविधाओं में इजाफा नही हो पाया है। शहर की कई कॉलोनियों को बसे दशकों गुजर जाने के बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है।
आलम है कि स्थानीय बाशिंदे प्रकृति के साए में सकून के दो पल भी नही गुजार पा रहे है। शहर में कॉलोनियों तो कई बसी, लेकिन जिम्मेदारों ने पार्क निर्माण के लिए कोई जगह नही छोड़ी। ऐसे में पार्कों का विकास नही हो सका है। इसके चलते सुबह शाम ताजी हवा में सांस लेने के लिए खुली जगह का टोटा बना हुआ है।
छोटे-छोटे बच्चे पार्कों के अभाव में घरों में कैद हो कर रह गए है। इससे उनके शारीरिक विकास पर भी असर पड़ रहा है। जबकि सरकारी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर कवायद की जा रही है। हालांंकि शहर की नसिया कॉलोनी स्थित पार्क एवं हाल ही में नगर परिषद की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान मेें विकसित पार्क से लोगो को राहत मिल रही है।

इन कॉलोनियों में नही है पार्क


सुबह-शाम घूमना सेहत के लिए लाभदायक है। इससे तन-मन दोनो दुरूस्त रहते है, लेकिन शहर की अधिकांश कॉलोनियों में पार्क की कोई सुविधा नही है। मालगोदाम रोड, गांधी कॉलोनी, दयाल नगर, कांति नगर, गणेश नगर, उस्मान कॉलोनी, शुक्ला कॉलोनी, धनवतंरी नगर, कर्मचारी कॉलोनी, सैनिक नगर, आदर्श नगर, पटेल नगर, व्याख्याता कॉलोनी, सालोदा क्षेत्र, शिवपुरी, लाटा हाउस समेत कई कॉलोनियों में पार्कों का अभाव है। शहर में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी शारीरिक अभ्यास के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यहां मिल रही राहत


शहर की नसियां कॉलोनी एवं हाल ही में अमृत योजना के तहत विकसित हाईस्कूल पार्क से लोगों को सुविधा मिल रही है। वहीं नेहरू पार्क, गांधी पार्क एवं विवेकानंद पार्क भी लोगों को बैठने में राहत प्रदान कर रहे है।

यूं बोले शहरवासी


शहर में पार्क आदि का टोटा बना हुआ है। शहर में नई-नई कॉलोनियां तो आकार ले रही है, लेकिन उसमें पार्क का कोई प्रावधान नही होने से वृद्ध-युवा व बच्चें आदि सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-फूलचंद शर्मा, कर्मचारी कॉलोनी निवासी

सुबह-शाम घूमने के लिए कोई सुविधा नही होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी में पार्क जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित होनी चाहिए। ताकि लोगों को ताजी सांस मिल सके।
-मुकुट बिहारी, सैनिक नगर

इनका यह कहना है
शहर में भूमि की उपलब्धता के अनुसार पार्क विकसित करने की कवायद की जाएगी। साथ ही नव विकसित कॉलोनियों में पार्क विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
-दीपक चौहान, नगर परिषद आयुक्त गंगापुरसिटी

ट्रेंडिंग वीडियो