scriptमहिला खेल महोत्सव का शुभारंभ आज | Mahila khel mahotsv | Patrika News

महिला खेल महोत्सव का शुभारंभ आज

locationसवाई माधोपुरPublished: Feb 21, 2020 11:30:05 pm

Submitted by:

Arun verma

महिला खेल महोत्सव

महिला खेल महोत्सव का शुभारंभ आज

गंगापुरसिटी. महिला खेल महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेती सभापति।

गंगापुरसिटी. महिलाओं को खेलों से जोडऩे के लिए नगर परिषद सभापति संगीता बोहरा की ओर से शुरू की गई कवायद शनिवार को धरातल पर मूर्त रूप लेंगी। शहर के हायर सैकण्डरी मैदान में अतिथि सुबह 9 बजे ध्वजारोहण व दीप प्रज्जवलित कर महिला खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली रहेंगे।
वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपजिला कलेक्टर विजेन्द्र मीना, पुलिस उपअधीक्षक किशोरीलाल, तहसीलदान ज्ञानप्रकाश जैमन, डीईओ प्रारंभिक राधेश्याम मीना, सीबीईओ महेश मीना, कोतवाली थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह एवं प्रधानाचार्य देवीलाल मीना मौजूद रहेंगे। तीन दिवसीय महिला खेल महोत्सव में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, दौड़, रस्साकशी, रूमाल झपट्टा आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
प्रतियोगिता के लिए 5 सौ महिलाओं ने पंजीयन कराया है। सभापति ने खेल महोत्सव में सभी वर्गों की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दलित वर्ग की ऐसी 4 महिलाएं जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हो उन्हें अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। सभापति बोहरा ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में बैठक आयोजित कर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।(ब.उ.)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो