scriptMakar Sankranti: Day spent in charity | मकर संक्रांति: दान-पुण्य में बीता दिन | Patrika News

मकर संक्रांति: दान-पुण्य में बीता दिन

locationसवाई माधोपुरPublished: Jan 14, 2022 08:36:36 pm

Submitted by:

Subhash Mishra

मकर संक्रांति: दान-पुण्य में बीता दिन

मकर संक्रांति: दान-पुण्य में बीता दिन
सवाईमाधोपुर.शिवाड़ में पतंगबाजी आनंद लेते पतंगबाज।
सवाईमाधोपुर. जिलेभर में शुक्रवार को मकर संक्रंांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान सुबह से शाम तक दान पुण्य हुए। दिनभर दान-पुण्य करने में भी लोगों की होड़ लगी रही। किसी ने गोवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाया तो किसी ने गरीबों को खाना खिलाया तो किसी ने गर्म कपड़े भेंट किए। घरों में भी विभिन्न पकवान बनाए। महिलाओं ने विभिन्न वस्तुओं का भेंट की। घरों में पुए, बड़े व तिल के लड््डू बनाए गए।
जिला मुख्यालय पर पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति के पर्व पर दान पुण्य किया। जिला संगठन मंत्री रवि सैनी ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गोशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। जरूरतमंदो को कम्बल एवं कपड़े वितरण किए। इस अवसर पर अर्चना शर्मा,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी वर्षा शर्मा आदि मौजूद थे। इसी प्रकार शहर भैरू दरवाजे के पास स्थित परमहंस गौशाला में संचालिका माँ राधे परमहंस के सानिध्य में गोदान महोत्सव मनाया। महामंत्री राजेश सैनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ गो पूजन एवं चारा खिलाकर किया। कार्यक्रम में सहकोषाध्यक्ष रविशंकर सैनी, प्रत्युभन पाठक, जितेंद्र सैनी आदि मौजूद थे।
चहुंओर 'वो कोटाÓ की गूंज
शिवाड़ सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया। कस्बे में सुबह से शाम तक आकाश रंग-बिरंगी पतंगों से अटा नजर आया। कड़ाके की सर्दी के बावजूद सुबह आठ बजे ही युवक-युवतियां व बच्चे पतंग, डोर व मांझा लेकर छतों पर नजर आए। देर शाम तक पकड़ों, लूटो, वो काटा की गूंज सुनाई दी। वहीं दुकानों पर भी पतंगों की अच्छी बिक्री हुई। कल्याण मंदिर चौराहे पर हुई प्रतियोगिता में मोहित, गौरी, निरज, आरव, राहुल, योगेश एण्ड पार्टी विजेता रही। लोगों ने मकानों की छतों पर ही डेक मशीनें लगा ली। पतंग उड़ाने के साथ ही युवा छतों पर फिल्मी गानों की धुनों पर झूमते नजर आए।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.