scriptपं. उपाध्याय के मार्गों पर चलने का दिया संदेश | Message given to follow the path of Pt. Upadhyay | Patrika News

पं. उपाध्याय के मार्गों पर चलने का दिया संदेश

locationसवाई माधोपुरPublished: Sep 25, 2020 09:22:48 pm

Submitted by:

Subhash

पं. उपाध्याय के मार्गों पर चलने का दिया संदेश

पं. उपाध्याय के मार्गों पर चलने का दिया संदेश

सवाईमाधोपुर में वार्ड नं. में एक स्थन पर पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंमी मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।
भाजपा शहर मण्डल की ओर से आलनपुर स्थित लक्षराय महाराज मंदिर परिसर में पं उपाध्याय की जयंती मनाई। इसमें आलनपुर शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 208, 209, 210 व 211 की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति बताई। पूर्व जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री हरिप्रसाद , मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर ने उनकी जीवनी पर जानकारी दी। मंच संचालन मण्डल उपाध्यक्ष हनुमान माली ने किया। अंत में सभी ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, सभापति गीता सैनी, महामंत्री रामकिशोर सैनी, उपाध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा, रविशंकर सैनी, मोहित सैनी, उमाशंकर योगी आदि मौजूद थे। इसी प्रकार बजरिया में वार्ड नं.9 में एक स्थान पर भाजपा बजरिया मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में एवं सभी बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में 27 बूथों पर दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई। इस अवसर वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर जानकारी दी। मंडल के पदाधिकारियों ने अलग-अलग बूथों पर प्रभारी नियुक्त किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग लाल जाट, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद अलका शर्मा, दिनेश नाटाणी, मुरली गौतम, आकाश, रणजीत सिंह नरूका, रवि शमा, बनवारी मित्तल आदि मौजूद थे। इसी प्रकार भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से सूरवाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीना की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनकी मार्गों पर चलने की सीख दी। इस दौरान देवेन्द्र जैन, पृथ्वीराज मीना, प्रेमराज मीना, हंसराज मीना, नवनीत जैन, रामभजन जाट आदि थे। इसी प्रकार भाजपा किसान मोर्चा एवं शहर मंडल के तत्वावधान में भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रविशंकर सैनी के नेतृत्व में बिनोवा बस्ती स्थित गणेश मंदिर के पास पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश सैनी, रसुल कर्मावत, बिरजू आदि मौजूद थे। इसी प्रकार पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंमी पर भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी मुरली गौतम ने अर्जेन्ट मे बीमार व्यक्ति मनराज मीणा निवासी बिच्छूदौना को अपना बी पॉजिटिव ब्लड डोनेट किया। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी नरेन्द्र गुप्ता, चेतन शर्मा, नरेन्द्र गौतम आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो